Hot News

JPSC-JSSC Protest: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात करें

आनंद मोहन की रिपोर्ट 

रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 14 अगस्त को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि इससे प्रशासन की ओर से छात्रों की शेष मांगों के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत होगी.

छात्र आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन

राहुल गांधी ने पत्र में कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का अधिकार हिंदुस्तानीय संविधान में लोकतंत्र के केंद्रीय स्तंभों में से एक है. कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को आरएसएस और भाजपा ने अपने नियंत्रण में लेकर छात्रों के शोषण और दमन के औजार में बदल दिया है.

ये भी पढ़ें- प्रशासन के साथ छात्रों की वार्ता चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें

झारखंड के छात्रों की मांगें जायज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में भी छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज बताया. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात की सराहना है कि झारखंड प्रशासन ने छात्रों के साथ बातचीत शुरू की है और इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक समिति भी गठित की गयी है. उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा उठायी गयी कई मांगों पर सहमति भी बनी है, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

प्रशासन से उचित कार्रवाई का आग्रह

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के युवा देश का भविष्य हैं. ऐसे समय में उनके साथ एकजुटता और समर्थन जताना जरूरी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और उनकी शेष समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया. राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री यदि स्वयं आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलते हैं, तो इससे प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद को मजबूती मिलेगी तथा लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में भरोसा बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- कोकर में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, व्यवसायी को जान से मारने की मिली धमकी

The post JPSC-JSSC Protest: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात करें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top