Hot News

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था युवक, ATS ने खोला राज

UP Crime News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने के आरोप में 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है. मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला जफर मेरठ के एक मदरसे में पढ़ाई कर चुका है. एटीएस के मुताबिक, वह मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर कथित तौर पर उसकी रकम पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाता था.जांच में उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट से जेहादी गतिविधियों से जुड़े कई सुराग मिलने का दावा किया गया है.

जेहादी सामग्री से जुड़ी गतिविधियों का आरोप

एटीएस के अनुसार, जफर जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित था. जांच एजेंसी का आरोप है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से जेहादी और भड़काऊ सामग्री साझा करता था. इसके जरिए लोगों को हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने पआई है. जांच के दौरान जफर के मोबाइल फोन में पाकिस्तान से जुड़े जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिलने का दावा किया गया. एटीएस के मुताबिक,इन ग्रुपों में जेहाद और चंदे को लेकर बातचीत होती थी. फेसबुक पर भी उसके द्वारा चेहरा ढककर जेहाद और खिलाफत से संबंधित बयान पोस्ट किए जाने की बात जांच में सामने आई है.

पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आने का दावा

एटीएस के मुताबिक, जफर बाद में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक जेहादी ग्रुप के संपर्क में आया और कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में पहुंच गया.जांच एजेंसी का कहना है कि जफर ने जेहादी गतिविधियों में मदद करने की पेशकश की थी. हैंडलर के निर्देश पर उसने रकम भेजने का प्रयास भी किया.

डिजिटल पैसे के जरिए रकम भेजने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, जफर ने बाइनेंस अकाउंट की मांग की और संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में रहकर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए कई बार रकम भेजी,यह एक तरह की डिजिटल करेंसी है.रकम USDT के रूप में भेजे जाने का दावा किया गया है.एटीएस ने इस मामले में जफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अब जांच एजेंसी उसके संपर्क में रहे लोगों, कथित आर्थिक लेन-देन और उससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. मामले में आगे और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है.

Also Read: कानपुर में स्टंटबाजी बनी काल, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुझा घर का चिराग, युवा इंजीनियर की मौत

The post जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था युवक, ATS ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top