Hot News

JSSC CGL परीक्षा रद्द, TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां भी कैंसल, हेमंत सोरेन सरकार ने मानी छात्रों की मांग

रांची: रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से रूबरू हुए और कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों की आधिकारिक जानकारी साझा की. जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से JSSC CGL रद्द करने को लेकर आंदोलन कर रहे (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) छात्रों को बड़ी खुशसमाचारी मिली है. इसके मुताबिक जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा रद्द कर दिया गया है. कैबिनेट से सहमति मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है. इस फैसले की चर्चा हर जगह जोरों पर है.

टीडीपीएल द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं रद्द

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी जानकारी दी कि सिर्फ सीजीएल परीक्षा ही नहीं बल्कि टीडीपीएल एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं रद्द होंगी. भले ही उसकी चयन प्रक्रिया पूरी ही क्यों न हो हो गई हो. साथ सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच होंगी. प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे युवा अलग-अलग खेमों में बंटे नहीं हैं, वे सभी हमारे राज्य के नौजवान हैं और प्रशासन हमेशा उनके हितों के साथ खड़ी है. मैं खुद हमेशा छात्र के हित के पक्ष में रहा हूं.

ये भी पढ़ें: JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार

पूर्ववर्ती प्रशासनों पर भी मढ़ा दोष

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कहा कि यदि पूर्व में निर्धारित एसओपी (Standard Operating Procedure) का पूरी सख्ती से पालन किया जाता, तो ऐसी खामियां सामने नहीं आतीं. उन्होंने बताया कि राज्य प्रशासन ने परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए सबसे पहले कड़ा कानून बनाया है और अब परीक्षा प्रक्रिया में कई नए सुधार (Reforms) करने जा रही है ताकि पूरी पारदर्शिता बरती जा सके.

परीक्षा में सुधारों के लिए होगा उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए अपना प्लान भी बताया. उन्होंने कहा कि जेएसएससी और जेपीएसएसी में सुधार के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ कौशल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा. ये कमेटी प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आवश्यक परीक्षा सुधारों (Exam Reforms) के लिए अपनी सिफारिशें और दिशा-निर्देश तैयार करेगी. मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि उनकी प्रशासन युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ को रोकने और उनके भरोसे को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द हुई तो चली जाएगी नौकरी? 2 हजार कर्मचारियों को सता रहा डर, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बनाई मानव श्रृंखला

2014 से हुई हो रही नियुक्तियों की गड़बड़ी की भी जांच होगी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने केवल जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा ली गई परीक्षा को केवल रद्द करने की बात नहीं की है. उन्होंने यहां तक घोषणा कर दी है कि 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी नियुक्तियों की गड़बड़ियों की व्यापक जांच की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने केंद्र द्वारा पारित MMDR बिल को लेकर के भी अपना और प्रशासन का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि हम केंद्र प्रशासन द्वारा MMDR एक्ट में किए गए बदलावों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही बैठक करने वाले हैं. ज़रूरत पड़ने पर, हम इस खास मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए विशेष सत्र भी बुला सकते हैं.”

The post JSSC CGL परीक्षा रद्द, TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां भी कैंसल, हेमंत सोरेन प्रशासन ने मानी छात्रों की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top