Asim Riaz Vs Himanshi Khurana: एक्स कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ लिया हैं. बिग बॉस 13 फेम आसिम ने हिमांशी के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उनके रिश्ते में धर्म को लेकर परेशानी की बात सामने आई थी. आसिम का कहना है कि उन्होंने कभी हिमांशी पर धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाया. उन्होंने यह भी दावा किया कि हिमांशी रिश्ते को दोबारा मौका देना चाहती थीं और उनके पास इससे जुड़े मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं.
अब हिमांशी ने भी आसिम को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि उनके पास भी कई सबूत हैं. हिमांशी का कहना है कि अगर उनकी छवि खराब करने की कोशिश जारी रही, तो वह भी चुप नहीं रहेंगी.
What is Asim Riaz and Himanshi Khurana Controversy: क्या है पूरा मामला
पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं और यह अंतर उनके रिश्ते में परेशानी की एक वजह बना था.
हिमांशी की बात सामने आने के बाद आसिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने रिश्ते को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रिश्ता इतना खराब था, तो हिमांशी ने कुछ महीनों बाद उनसे दोबारा संपर्क क्यों किया.
आसिम ने यह भी कहा कि उनके पास दोनों के बीच हुई बातचीत के मैसेज और स्क्रीनशॉट हैं. उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर वह इन्हें पब्लिक कर सकते हैं.
A fame digger doesnt love you they love your name, your image, and what standing beside you makes them look like.
They call it love, but it was always a career move.
A name takes years of pain to build,
you dont get to borrow it and pretend you built it.— Asim Riaz (@imrealasim) August 24, 2026
“>
Himanshi Khurana Claimed She Has Proof हिमांशी ने भी सबूत होने का किया दावा
आसिम के पोस्ट के बाद हिमांशी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को जिम्मेदारी और सम्मान के साथ लोगों के सामने रखा है.
हिमांशी ने कहा कि उन्होंने अपने बिग बॉस के अनुभव, आध्यात्मिक सफर और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के बारे में भी खुलकर बात की है. उनके मुताबिक, उन्होंने कभी इन बातों का इस्तेमाल किसी को नीचा दिखाने या निशाना बनाने के लिए नहीं किया.
— Himanshi khurana (@realhimanshi) August 24, 2026
“>
उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया था. हिमांशी के अनुसार, यह कहानी लोगों और मीडिया की ओर से बनाई गई.अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही इस बयानबाजी ने उनके पुराने रिश्ते को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. दोनों की ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं और दोनों ही अपने पक्ष में सबूत होने की बात कह रहे हैं.
About Himanshi and Asim Riaz: 2023 में अलग हुए थे हिमांशी और असीम
असीम रियाज और हिमांशी खुराना 2019 में बिग बॉस 13 के सेट पर मिले थे. शो के बाद उनके रिश्ते काफी चर्चे में थे और करीब चार साल तक उन्होंने एक-दूसरे को डेट भी किया. हालांकि, दिसंबर 2023 में दोनों अलग हो गए. हिमांशी ने ब्रेकअप की वजह अलग अलग धर्म बताया था. बाद में असीम ने भी सोशल मीडिया पर रिश्ते खत्म होने की बात कही थी. दोनों ने अपनी -अपनी आस्था और विश्वास के लिए रिश्ते से अलग होने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें: “मैंने कभी धर्म बदलने को नहीं कहा”, हिमांशी खुराना के आरोपों पर असीम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, खोल दिए कई राज
The post “मेरे पास भी सारे सबूत हैं…” Asim Riaz के दावों पर भड़की यह एक्ट्रेस, चैट और स्क्रीनशॉट लीक करने तक पहुंची बात appeared first on Naya Vichar.

