Hot News

दानापुर फायरिंग : लड़की की रैपिडो चालक से दोस्ती से नाराज था पूर्व प्रेमी, पहले धमकी दी, कई दिन की रेकी

Danapur minor girl Firing : दानापुर थाना क्षेत्र में रविवार को सरेशाम नाबालिग लड़की और रैपिडो चालक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है. पुलिस के अनुसार, आरोपित नाबालिग का पूर्व प्रेमी है. नाबालिग से अनबन होने के बाद दोनों अलग हो गये थे. इसके बाद नाबालिग ने आरोपित का फोन उठाना भी बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज था.

नये युवक से दोस्ती से नाराज था पूर्व प्रेमी

पुलिस के अनुसार, गोली से घायल रैपिडो चालक राहुल की नाबालिग लड़की से दोस्ती थी. इस बात की जानकारी होने के बाद आरोपित पूर्व प्रेमी और अधिक गुस्से में आ गया. उसने फोन पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी थी. बताया जा रहा है कि धमकी को अंजाम देने के लिए आरोपित कई दिनों से नाबालिग की रेकी कर रहा था.

आरपीएस मोड़ पर पीछा कर की फायरिंग

रविवार को आरपीएस मोड़ के समीप आरोपित ने नाबालिग को रैपिडो चालक राहुल के साथ देखा. इसके बाद उसने दोनों का पीछा किया और नाबालिग को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. हालांकि, गोली चलने के समय नाबालिग के झुक जाने से गोली रैपिडो चालक राहुल को लग गयी. गोली लगने के बाद राहुल और नाबालिग बाइक से गिर गये. नाबालिग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागकर एक पूर्व परिचित टेलर की दुकान में घुस गयी.

टेलर की दुकान से खींचकर नाबालिग को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, आरोपित पीछा करते हुए टेलर की दुकान तक पहुंच गया. उसने नाबालिग को दुकान से खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की. इस दौरान उसने नाबालिग को गोली मार दी. गोली लगने से वह घायल हो गयी. लोगों के जुटने पर आरोपित मौके से फरार हो गया. घायल रैपिडो चालक राहुल लखनी बिगहा का रहने वाला है.

आरोपित की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपित की पहचान कर ली गयी है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस दानापुर के साथ ही खगौल इलाके में भी आरोपित की तलाश कर रही है. पुलिस ने फिलहाल आरोपित का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपित युवक और उसका साथी फिलहाल फरार हैं.

इसे भी पढ़ें : मारना था लड़की को, लग गयी रैपिडो चालक को, दुकान में छिपी नाबालिग को एक ने खींचकर निकाला तो दूसरे ने मारी गोली

The post दानापुर फायरिंग : लड़की की रैपिडो चालक से दोस्ती से नाराज था पूर्व प्रेमी, पहले धमकी दी, कई दिन की रेकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top