Hot News

2.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी NEET PG परीक्षा, 2445 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 5 सितंबर को

NEET PG Exam 2026: मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली NEET PG 2026 परीक्षा देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित हो गई. हालांकि, जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी. अब इन छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी.

2.73 लाख अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक NEET PG 2026 के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गई. इसके लिए 339 शहरों में कुल 1,111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा में करीब 2.65 लाख उम्मीदवार शामिल हुए. NBEMS के अनुसार लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो गई.

जयपुर सेंटर पर आई तकनीकी दिक्कत

परीक्षा के दौरान जयपुर के iON Digital Zone iDZ Sitapura के दो केंद्रों पर तकनीकी समस्या सामने आई. ये परीक्षा केंद्र TC नंबर 41682 और 41683 हैं. यहां आंतरिक बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी.

NBEMS ने बताया कि यह समस्या परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS से जुड़े केंद्र पर आई थी. इसके चलते प्रभावित उम्मीदवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: PMCH Patna Admission: बिहार के सबसे फेमस मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन?

2445 छात्रों की फिर होगी परीक्षा

इस तकनीकी समस्या से प्रभावित कुल 2,445 उम्मीदवारों के लिए अब दोबारा NEET PG परीक्षा आयोजित की जाएगी. यानी जिन छात्रों की परीक्षा अधूरी रह गई थी, उन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

NBEMS ने इन उम्मीदवारों को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया है. बोर्ड ने साफ किया है कि री-एग्जाम सिर्फ प्रभावित उम्मीदवारों के लिए ही आयोजित किया जाएगा.

5 सितंबर को दोबारा होगा NEET PG एग्जाम

प्रभावित उम्मीदवारों की NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. परीक्षा जयपुर, राजस्थान में होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी अलग से दी जाएगी. इसमें परीक्षा केंद्र और दूसरी जरूरी डिटेल्स भी शामिल होंगी.

संशोधित एडमिट कार्ड होगा जारी

री-एग्जाम में शामिल होने वाले 2,445 उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को NBEMS की ओर से जारी होने वाली नई सूचना पर नजर रखनी चाहिए. पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के बजाय उम्मीदवारों को संशोधित एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र और निर्देशों को ही फॉलो करना होगा.

ये भी पढ़ें: बिजली का फॉल्ट, जयपुर के एक सेंटर पर लेट शुरू हुई NEET PG परीक्षा

The post 2.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी NEET PG परीक्षा, 2445 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 5 सितंबर को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top