Hot News

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 और 5 सितंबर के बीच, हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान जबकि उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 4 सितंबर के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 सितंबर के दौरान बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

3 सितंबर 2026 को पूर्वी बिहार के जिलों (जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 3 और 4 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोनों ही दिनों में सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि दोपहर से शाम के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है. तापमान की बात करें तो 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रहने की संभावना है, जबकि 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

3 से 8 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में, 3 से 6 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 7 से 8 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है.

The post Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top