Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में PG ऑपरेटर सुधांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, आगे की जांच की जा रही है.
आरोपी महेश को कोर्ट में पेश किया गया
इमारत गिरने की घटना में गिरफ्तार आरोपियों में से एक, महेश को साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश किया गया. उसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो गई. महेश के साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक मिस्त्री को भी कोर्ट में पेश किया गया.
एमसीडी की 24 संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 24 संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई. सात अवैध ढांचों को सील किया गया. इसके अलावा, पूरे दिल्ली-एनसीआर में अनधिकृत निर्माण के लिए 26 कारण बताओ नोटिस, सीलिंग के लिए चार कारण बताओ नोटिस और 12 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए.
इमारत गिरने की घटना में कुल 7 लोगों की हो चुकी है मौत
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, सत्य निकेतन हादसे ने छीन ली उसकी जिंदगी, रुला देगी पिता की कहानी
The post Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी appeared first on Naya Vichar.

