10 सितंबर को अनुराग कश्यप के 54वें बर्थडे पर जानिए उस डायरेक्टर की कहानी जिसने सड़कों पर रातें बिताईं और पर्सनल लाइफ में सब कुछ गंवाया. जानिए कैसे एक कमरे में बंद रहकर शराब में डूबने वाला बंदा आगे चलकर ओटीटी और सिनेमा का सबसे बड़ा ‘मास्टरमाइंड’ बना. हिंदी सिनेमा में जब भी रूल्स तोड़ने वाले डायरेक्टर्स का नाम आता है, तो अनुराग कश्यप की लिस्ट सबसे ऊपर होती है. 10 सितंबर को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘देव डी’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स देने वाले अनुराग अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज भले ही पूरी दुनिया उनके सिनेमा की दीवानी हो, लेकिन एक टाइम ऐसा था जब उनके पास न घर था, न काम और न ही रहने का ठिकाना.
फुटपाथ पर रात बिताने के लिए दिए ₹6
साल 1993 में जब अनुराग बॉलीवुड में किस्मत आजमाने मुंबई आए, तो उनके पास रहने की जगह तक नहीं थी. शुरुआती दिनों में वे पृथ्वी थिएटर में सुबह अपना बैग रखते थे और वहीं का वॉशरूम यूज करते थे. रात को सोने के लिए वे वर्सोवा लिंक रोड के फुटपाथ पर जाते थे. उस टाइम उस फुटपाथ पर लाइन से सोने के लिए भी हर रात ₹6 देने पड़ते थे.
‘सेक्रेड गेम्स’ से ओटीटी पर भी दिखाया असली स्वैग
फिल्मों के बाद अनुराग ने डिजिटल स्पेस पर कदम रखा. हिंदुस्तान की पहली सबसे बड़ी हिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का डायरेक्शन करके उन्होंने साबित कर दिया कि वे हर फॉर्मेट के किंग हैं. ‘उगली’, ‘रमन राघव 2.0’ और ‘मुक्काबाज़’ जैसी फिल्मों से उन्होंने लगातार अपने सिनेमा का लोहा मनवाया. फुटपाथ पर ₹6 देकर सोने वाले दिन से लेकर ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने तक, अनुराग कश्यप का यह सफर दिखाता है कि असली ‘मास्टर’ वही है जो गिरने के बाद दोबारा खड़ा होना जानता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-आसिफ की लड़ाई से गरमाया बिग बॉस का घर, मैरी कॉम की चुगली ने लगाया तड़का, आम्रपाली का ‘जीजू’ कनेक्शन बना मजेदार ट्विस्ट
ये भी पढ़ें: KBC 18: आंखों की रोशनी गई, लेकिन पत्नी ने नहीं छोड़ा हाथ, कमलजीत की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन
The post Anurag Kashyap Birthday: फुटपाथ पर सोने के लिए देते थे 6 रुपये, पत्नी ने घर से निकाला, फिल्में हुईं ठप.. फिर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदल दी पूरी कहानी appeared first on Naya Vichar.

