Hot News

Salman Khan Viral Video: सलमान खान कर रहे थे ‘उलटी आरती’, बहन अर्पिता ने बीच में टोककर बचाई भाईजान की इज्जत

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाते नजर आए. इस बार अभिनेता अपने भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणपति पूजा और विसर्जन में शामिल हुए. इस दौरान सलमान ने पूरे परिवार के साथ आरती की, लेकिन आरती करते समय उनसे एक छोटी सी गलती हो गई. बहन अर्पिता खान की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सलमान को सही तरीका बताया. इसके बाद भाईजान भी अपनी गलती पर हंसते हुए नजर आए. समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

आरती के दौरान सलमान ने की गलती

सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन के मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया. सलमान खान भी इस पूजा में शामिल हुए और परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती की. इसी दौरान वह आरती को एंटी-क्लॉकवाइज यानी उल्टी दिशा में घुमाते दिखाई दिए.

“>

अर्पिता खान की नजर सलमान पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत भाई को सही दिशा में आरती करने के लिए कहा. सलमान ने भी बहन की बात मानी और अपनी गलती सुधार ली. इसके बाद वह मुस्कुराते और हंसते हुए नजर आए. यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए भाईजान

गणपति उत्सव के इस मौके पर सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. अभिनेता को यूलिया वंतूर के साथ भी आरती में शामिल होते देखा गया.

गणपति विसर्जन के दौरान सोहेल खान के घर का माहौल काफी खुशनुमा नजर आया. परिवार के सदस्यों ने पूजा में हिस्सा लिया और इसके बाद बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. खास बात यह रही कि विसर्जन के लिए सोहेल के बिल्डिंग परिसर में ही पानी का एक बड़ा टैंक तैयार किया गया था.

ये भी पढ़ें: अंबानी की गणपति पार्टी में छुपते-छुपाते क्यों पहुंचे शाहरुख खान? पैपराजी से नजरें चुराने की तस्वीरें वायरल

पैपराजी को देखकर हंसते नजर आए सलमान

गणपति उत्सव के दौरान सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है. आमतौर पर पैपराजी के सामने ज्यादा देर रुकने से बचने वाले सलमान इस बार काफी खुश नजर आए. एक वीडियो में वह पैपराजी की तरफ देखते हैं और फिर मुस्कुराते हुए हंसने लगते हैं.

View on Instagram

इसके बाद अभिनेता कुछ मेहमानों का अभिवादन करते हुए घर के अंदर जाते दिखाई दिए. सलमान ने इस मौके पर कैजुअल फेस्टिव लुक चुना था. वह प्रिंटेड जींस के साथ मैचिंग जैकेट और बीनी पहने नजर आए. उनके बाल भी हाल में बदले हुए लुक में दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: गंजापन छिपाने की कोशिश या वांटेड 2 की तैयारी? गणपति दर्शन में पहुंचे सलमान खान के ‘सफेद रुमाल’ वाले लुक पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

The post Salman Khan Viral Video: सलमान खान कर रहे थे ‘उलटी आरती’, बहन अर्पिता ने बीच में टोककर बचाई भाईजान की इज्जत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top