Hot News

Nepal Earthquake: बाढ़ से विनाश के बाद अब दो-दो भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल की धरती, तीव्रता 4.5 आंकी गई

Nepal Earthquake: 26 अगस्त को भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ से अभी नेपाल उबरा भी नहीं है और दो-दो भूकंप के झटकों से वहां की धरती कांप उठी. पीटीआई की समाचार के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में मंगलवार देर रात एक बजकर 51 मिनट पर लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.5 थी. वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 4:28 बजे आया. इसका केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास था. भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है.

डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए. हालांकि, इनसे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली.

संभावित आफ्टरशॉक को लेकर अलर्ट

नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में किसी संभावित आफ्टरशॉक (बाद के झटकों) या ढांचागत नुकसान पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें सूची

The post Nepal Earthquake: बाढ़ से विनाश के बाद अब दो-दो भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल की धरती, तीव्रता 4.5 आंकी गई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top