Hot News

मक्का पर ड्रोन हमले की बात से हूतियों का साफ इनकार: बोले- सऊदी का आरोप सरासर झूठ

Houthi Drone Attack on Mecca : मक्का पर ड्रोन हमले के दावे को लेकर यमन के हूती विद्रोहियों का बड़ा बयान सामने आया है. हूतियों ने कहा है कि सऊदी अरब का यह आरोप एकदम बेबुनियादी है. न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से हूतियों ने कहा कि उन्होंने पवित्र शहर मक्का पर कोई हमला नहीं किया है और सऊदी अरब उनपर वही पुराना घिसा-पिटा इल्जाम लगा रहा है.

मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने जताया गुस्सा

सऊदी अरब द्वारा ड्रोन मार गिराने की समाचार आने के बाद कई मुस्लिम संगठन ने गंभीर चिंता जताई है. इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने इस घटना की पुरजोर निंदा करते हुए कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र इलाके में इस तरह की हरकत दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं. OIC ने साफ कहा कि इबादत की जगहों और आम लोगों को निशाना बनाना इस्लामी उसूलों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें: मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

सऊदी का आरोप: ऐन वक्त पर मार गिराया था ड्रोन

इससे पहले बुधवार को सऊदी अरब ने दावा किया था कि हूतियों ने मक्का को निशाना बनाकर एक ड्रोन भेजा था, जिसे उसकी सेना ने शहर के दायरे में घुसने से पहले ही हवा में ढेर कर दिया. इस दावे के बाद अरब जगत में खलबली मच गई. सऊदी का कहना था कि यह दूसरी बार है जब हूतियों ने ऐसी नापाक हरकत की है; इससे पहले 2017 में भी मक्का की तरफ मिसाइल दागने की कोशिश की गई थी.

सऊदी और इजरायल के बीच संपर्क की चर्चाएं तेज

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि हूतियों से निपटने के लिए सऊदी अरब ने इजरायल का रुख किया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा मक्का समझौते के तहत कदम पीछे खींचने के बाद सऊदी अब नए रक्षा विकल्प तलाश रहा है. हालांकि, सऊदी या इजरायल की तरफ से इस दावे पर अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है.

ये भी पढ़ें: UCC पर NDA में नया समीकरण: अमित शाह के 2029 वाले प्लान पर TDP-शिवसेना का साथ, JDU ने साधी चुप्पी

The post मक्का पर ड्रोन हमले की बात से हूतियों का साफ इनकार: बोले- सऊदी का आरोप सरासर झूठ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top