Hot News

Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: दूसरी बार पैरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जानें बेबी गर्ल हुई या बेबी बॉय?

Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल दूसरी बार माता-पिता बन गया है और उनके घर एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया है. दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर करके फैंस के साथ यह खुशसमाचारी साझा की है. कार्ड पर नन्हे पैरों के निशान बने हैं और उस पर ‘वेलकम बेबी गर्ल!’ लिखा हुआ है. साथ ही तारीख 19-09-2026 दर्ज है और नीचे दुआ, दीपिका और रणवीर का नाम लिखा है. पोस्ट के कैप्शन में कपल ने कोई लंबा-चौड़ा नोट नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाला ‘इविल आई’ इमोजी लगाया है.

यहां देखें पोस्ट-

View on Instagram

दुआ पादुकोण को मिली छोटी बहन

दीपिका और रणवीर पहले से ही एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं. उनकी बड़ी बेटी का नाम ‘दुआ पादुकोण सिंह’ है, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था. अब दुआ को एक छोटी बहन मिल गई है. कपल के इस पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं.

‘राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

View on Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी साल 2013 में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद इस जोड़ी ने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया और पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीता.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone Pregnancy ‘दुआ’ के बाद अब दूसरे नन्हे मेहमान का इंतजार, बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंचे दीपिका-रणवीर

साल 2018 में इटली में की थी शादी

View on Instagram

करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बेहद सादगी और निजी तरीके से शादी रचाई थी. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

The post Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: दूसरी बार पैरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जानें बेबी गर्ल हुई या बेबी बॉय? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top