Hot News

नई Mahindra Thar OG लॉन्च, कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू, 3-डोर SUV में हुए ये बदलाव

Mahindra Thar OG Launched: महिंद्रा की लोकप्रिय 3-डोर SUV Thar OG लॉन्च हो गई है. कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई टीजर जारी किए थे. और अब फाइनली गाड़ी को लॉन्च कर दिया है.

नई Thar Facelift में Thar Roxx से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स, नए लाइटिंग एलिमेंट्स और कुछ नए फीचर्स आए हैं. आइए जानते हैं नई Thar में क्या-क्या बदल गया है और इसकी कीमत कितनी है.

Thar Facelift का लुक हुआ ज्यादा दमदार

नई Thar Facelift के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट प्रोफाइल में देखने को मिला है. गाड़ी को नई ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप और C-Shape DRLs मिले हैं. अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है.

इसके अलावा नई Thar Facelift में Thar Roxx से प्रेरित कुछ डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं. फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किया गया है. रियर प्रोफाइल में भी C-Shape लाइटिंग एलिमेंट्स मिले हैं. गाड़ी को आकर्षक बनाने के लिए नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं.

ये भी पढ़ें: 4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच

केबिन में क्या-क्या बदला?

नई Thar Facelift का बेसिक डैशबोर्ड लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही है. हालांकि, कंपनी ने इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कुछ छोटे बदलाव किए है. नई Thar टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फिजिकल शॉर्टकट बटन, सर्कुलर AC वेंट्स और मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल देखने को मिलते हैं.

इसके कुछ वेरिएंट में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री भी मिलती है. स्टीयरिंग व्हील पर Mahindra का Twin Peaks लोगो भी ग्लॉस ब्लैक फिनिश में देखने को मिलता है.

नई Thar Facelift को मिले ये नए फीचर्स

2025 के अपडेट में Thar को पहले ही कई नए फीचर्स मिले थे. इनमें 26.03 cm HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर AC वेंट्स, रियर वॉशर-वाइपर और रियर व्यू कैमरा शामिल हैं. अब नए फेसलिफ्ट के साथ Mahindra ने कुछ और आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं.

नए फीचर्स:

  • 360-डिग्री कैमरा
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • नए इंटीरियर ट्रिम और अपहोल्स्ट्री

इंजन में नहीं किए गए बड़े बदलाव

नई Mahindra Thar Facelift में मौजूदा इंजन लाइनअप ही जारी रखा गया है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिला है. मौजूदा स्पेसिफिकेशन के अनुसार:

इंजन पावर टॉर्क
1.5L डीजल 119hp 300Nm
2.2L डीजल 132hp 300Nm
2.0L टर्बो-पेट्रोल 152hp 300Nm (MT) / 320Nm (AT)

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और चुनिंदा इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक जारी रखा गया है. 1.5-लीटर डीजल RWD कॉन्फिगरेशन में और 2.2-लीटर डीजल 4WD सेटअप के साथ मिलता है, जबकि 2.0-लीटर पेट्रोल में RWD और 4WD दोनों विकल्प उपलब्ध हैं.

कितनी है Thar Facelift की कीमत

नई Thar Facelift की आधिकारिक कीमत सामने आ गई है. पुरानी Thar की कीमत Mahindra की वेबसाइट पर ₹10.32 लाख से शुरू होती है. फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स बढ़ाए गए हैं. इसीलिए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी गई है. नई Thar Facelift की कीमत ₹11 लाख से ₹18.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

2026 Mahindra Thar: 6 एयरबैग और 4-व्हील डिस्क ब्रेक

सेफ्टी के मामले में भी महिंद्रा ने 2026 थार में कई अहम बदलाव किए हैं. अब थार OG रेंज में 6 एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. एसयूवी में ESP के साथ रोलओवर मिटिगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल और व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

इंटीरियर की बात करें तो यहां बदलाव ज्यादा बड़े नहीं हैं, लेकिन इन्हें उपयोगी बनाया गया है. केबिन में ट्रफल ब्राउन लेदरेट सीटिंग दी गई है. इसके अलावा दूसरी रो में इंटीग्रेटेड कपहोल्डर्स के साथ आर्मरेस्ट भी दिया गया है. महिंद्रा का कहना है कि नए थार में पिछले मॉडल की तुलना में NVH यानी नॉइज, वाइब्रेशन और हार्शनेस का स्तर भी कम किया गया है.

हालांकि थार का आइकॉनिक डिजाइन और 3-डोर लेआउट पहले की तरह बरकरार है, लेकिन इसके प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन, स्टीयरिंग, इंजन, सेफ्टी फीचर्स, ऑफ-रोड इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव किए गए हैं. इस वजह से 2026 थार OG में सिर्फ डिजाइन अपडेट नहीं, बल्कि कई स्तरों पर बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.

किन SUVs से होगा मुकाबला?

नई Mahindra Thar Facelift का मुकाबला मुख्य रूप से Maruti Suzuki Jimny और Force Gurkha 3-Door जैसी SUVs से जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: देश में सबसे ज्यादा बिक रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, अगस्त में धड़ाधड़ बिक गईं 52 हजार यूनिट्स

The post नई Mahindra Thar OG लॉन्च, कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू, 3-डोर SUV में हुए ये बदलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top