Hot News

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: गिरफ्तारी के बाद खुद बकने लगा आरोपी, कहा- लड़की को अकेला देखकर पकड़ा…

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की जांच में कई अहम बातें सामने आयी हैं. पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को जगतसिंहपुर गांव के बूढ़ी गंडक बांध बाइपास रोड पर हुई थी. वीडियो 22-23 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में विकास और राहुल ने घटना के दौरान लड़की को घेरने की बात स्वीकार की है.

आरोपी बोले- पहले युवक को पीटकर भगाया

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सड़क सुनसान थी. उन्होंने एक लड़के और लड़की को वहां फोटो खींचते देखा था. आरोपियों के अनुसार, दोनों के पास पहुंचने के बाद युवक के साथ मारपीट की गयी और उसे वहां से भगा दिया गया.

युवती के साथ छेड़खानी करता मनचला युवक | सोर्स- नया विचार

वीडियो में लड़की लगातार वहां से जाने देने की बात कहती नजर आती है. वह अपने भाई को बुलाने की बात कहती है, जिस पर युवकों की ओर से उसे भाई को बुलाने के लिए कहा जाता है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी.

घटनास्थल के आसपास दूर तक आबादी नहीं

घटना के बाद घटनास्थल की स्थिति भी सामने आयी है. नया विचार के रिपोर्टर उस सुनसान जगह पर पहुंचे, जहां यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के बांध बाइपास रोड का यह हिस्सा एकदम सुनसान है. घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर तक घनी आबादी नहीं है.

हालांकि, घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय है. नदी किनारे का दृश्य अच्छा होने के कारण लोग यहां अक्सर रुककर तस्वीरें खींचते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के बाद आबादी कम होने के कारण यह इलाका काफी सुनसान हो जाता है.

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर पुलिस को 23 सितंबर को वीडियो की जानकारी मिली. इसके बाद तकनीकी सत्यापन के जरिए घटनास्थल की पहचान की गयी और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने वायरल वीडियो को साझा करने से बचने की अपील भी की है, ताकि पीड़िता की निजता प्रभावित न हो. बता दें, घटना के 24 घंटे के भीतर जिले से एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था. दूसरा वीडियो मुसरीघरारी का बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

पूरे मामले को शुरुआत से समझना है तो ये समाचार पढे़ं-

समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना: “बुला ले, जिसको बुलाना है…” युवक के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी

मामले को वीडियो में समझना है तो इसे देखें-

घटना के दिन पल-पल क्या हुआ? ये पढ़ने के लिए इस समाचार को पढ़ें-

समस्तीपुर में छेड़खानी मामला : कर्पूरीग्राम के बाद अब मुसरीघरारी से वायरल हुआ छेड़खानी का दूसरा VIDEO, मंत्री ने कहा- ये साजिश है

The post समस्तीपुर छेड़खानी मामला: गिरफ्तारी के बाद खुद बकने लगा आरोपी, कहा- लड़की को अकेला देखकर पकड़ा… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top