पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए. शहबाज शरीफ ने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया.
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश करते समय पत्रकारों ने शहबाज शरीफ से पूछा, “प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ गए.
बाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने उनसे दोबारा सवाल किया. उनसे पूछा गया, “आप लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?” इस सवाल का भी शहबाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया.
ईरान पर अमेरिका को घेरने की कोशिश
शहबाज शरीफ का यह रवैया ऐसे समय सामने आया है, जब UNGA में ईरान को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी चर्चा के केंद्र में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बातचीत और कूटनीति की बात कही है.
शहबाज शरीफ ने ईरान के मुद्दे पर कूटनीतिक समाधान और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया है. पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में भूमिका निभाने की इच्छा भी जताई है.
ये भी पढ़ें: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखी 7 शर्तें, अमेरिका ने मान ली तो खुल जाएगा होर्मुज!
खुद के घर के सवाल पर चुप्पी
यही वजह है कि UNGA के दौरान शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद को लेकर पूछे गए सवाल चर्चा में आ गए. एक तरफ पाकिस्तान क्षेत्रीय विवादों और ईरान-अमेरिका तनाव पर अपनी भूमिका दिखाने की कोशिश कर रहा है, वहीं हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा को लेकर सवाल पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया.
UN में हिंदुस्तान ने भी पाकिस्तान को घेरा
शहबाज शरीफ से सवाल किए जाने से एक दिन पहले हिंदुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर निशाना साधा था.
हिंदुस्तानीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को दूसरे देशों की जमीन पर दावा करने और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपनी वित्तीय स्थिति और विकास पर ध्यान देना चाहिए.
हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी और भोजन, ईंधन तथा दवाओं की आपूर्ति से जुड़े आरोपों का भी मुद्दा उठाया.
कौन है हाफिज सईद?
हाफिज मुहम्मद सईद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला है. हिंदुस्तान ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया है. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है.
हाफिज सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में हिंदुस्तान में वांछित आरोपी है. हाल में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज मुहम्मद सईद को आरोपी नंबर 8 बनाया है. एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पहलगाम हमले की बड़ी साजिश में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव शामिल थे.
ये भी पढ़ें: UN में नेतन्याहू का फूटा गुस्सा: वॉकआउट करने वाले डिप्लोमैट्स पर बरसे, बोले- कोई कायर बचा है तो चला जाए
The post VIDEO: UNGA में ‘चौधरी’ बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे appeared first on Naya Vichar.

