Hot News

Air India की फ्लाइट उड़ाने वाला था पायलट, उड़ान से पहले नशे में पकड़ा गया

Air India के एक को-पायलट को शराब जांच में फेल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. 6 सितंबर को Zurich Airport पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से पहले उसका अल्कोहल टेस्ट किया गया था. शराब पीने का शक होने के बाद दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के उड़ान भरने से कुछ देर पहले उसे विमान से उतार दिया गया. कुछ हफ्ते पहले भी Air India के एक पायलट की जांच में गांजा लेने की पुष्टि हुई थी. यह मामला Phuket-Delhi फ्लाइट के बाद सामने आया था.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, को-पायलट ने शुरुआती अल्कोहल टेस्ट पास नहीं किया. Air India के अधिकारियों के मुताबिक, Zurich में ही किए गए दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट का अभी इंतजार है. बाद में को-पायलट को यात्री के तौर पर हिंदुस्तान वापस भेज दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल जांच की अंतिम रिपोर्ट आने तक उन्हें सस्पेंड रखा गया है. AI 151 फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी. इसके बाद अगले दिन यह फ्लाइट Zurich से दिल्ली के लिए रवाना हुई.

ये भी पढ़ें: Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

Air India ने कहा, “कंपनी सुरक्षा, नियमों या अपने प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती. अगर किसी नियम के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो कंपनी नियामक नियमों और अपनी नीति के तहत सख्त कार्रवाई करती है.”

पायलटों को लेकर Air India सख्त

एयर इंडिया ने कहा कि वह अपने सभी पायलट और फ्लाइट क्रू को सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए लगातार जागरूक करता है. कंपनी नियमित रूप से ट्रेनिंग और नियमों से जुड़ी जानकारी देती है. क्रू मेंबर्स की नशीले पदार्थों की जांच भी की जाती है. नियमों का उल्लंघन मिलने पर कंपनी सख्त कार्रवाई करती है. एयर इंडिया ने कहा कि कई मामलों में उसकी कार्रवाई तय प्रशासनी नियमों से भी ज्यादा सख्त हो सकती है.

Phuket-Delhi फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे गिरा

4 अगस्त को Phuket से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट को उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने की घटना का सामना करना पड़ा था. AI-2379 में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. Odisha के ऊपर उड़ते समय विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया था. इस दौरान 20 से ज्यादा यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे. विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई थी. बाद में जांच में फ्लाइट के पायलट के ड्रग टेस्ट में दो बार गांजा लेने की पुष्टि हुई.

The post Air India की फ्लाइट उड़ाने वाला था पायलट, उड़ान से पहले नशे में पकड़ा गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top