Hot News

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, CJP ने तय की तारीख; दीपके ने मांगा इस्तीफा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार 26 सितंबर तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 2 अक्टूबर से मुंबई से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. इसके बाद आंदोलन को देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाने की बात कही गई है.

दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन मुंबई से आंदोलन की शुरुआत होगी. उन्होंने लोगों से लोकतंत्र बचाने के संकल्प के साथ आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

48 घंटे का अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं तो आंदोलन

इससे पहले CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. पार्टी ने चेतावनी दी थी कि तय समय में इस्तीफा नहीं देने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में ‘जंतर-मंतर 2.0’ के तहत अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा.

CJP ने ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’ अभियान भी शुरू किया है. पार्टी का कहना है कि यह अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्रित होगा.

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आएगा महाभियोग? प्रियंका गांधी की मांग – चले आपराधिक मुकदमा

SIR को लेकर CJP ने उठाए सवाल

CJP ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि कई राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से हटाए गए हैं. पार्टी ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दिल्ली और केरल के आंकड़ों का भी उल्लेख किया है.

दीपके ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की हर कार्रवाई कानूनी और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि विपक्षी दलों को चुनाव में गड़बड़ी का भरोसा है, तो उन्हें चुनाव में हिस्सा लेने के बजाय अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

CJP ने रखीं तीन मांगें

CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के अलावा SIR से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र जांच, SIR प्रक्रिया रोकने और पुरानी मतदाता सूची बहाल करने की मांग की है. पार्टी ने SIR से जुड़े रिकॉर्ड और फाइलों को सुप्रीम कोर्ट या स्वतंत्र न्यायिक निगरानी वाली जांच के हवाले करने की मांग भी रखी है.

इसके साथ ही पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है. CJP ने निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी से SIR को लेकर दर्ज की गई उनकी आपत्तियों को सार्वजनिक करने की भी मांग की है.

इन मांगों और आरोपों की पृष्ठभूमि में द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया था कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े मामलों पर 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज की थीं.

युवाओं को लेकर भी लगाए आरोप

CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया कि युवा मतदाताओं को सूची से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं के पास बदलाव का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक माध्यम उनका मताधिकार है.

पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी युवाओं, नागरिक समाज और नेतृत्वक दलों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई.

The post CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, CJP ने तय की तारीख; दीपके ने मांगा इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top