Ketu Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में केतु की छाया ग्रह कहा गया है. अन्य ग्रहों की तरह केतु भी समय-समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, केतु 26 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के पहले चरण (पद) में प्रवेश करेगा. मघा नक्षत्र के पहले चरण में केतु की मौजूदगी 25 नवंबर 2026 को दोपहर 4 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. ऐसे में केतु ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 5 राशि के जातकों के लिए शुभ और फलदायी रहेगा ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय बता रहे हैं.
मेष राशि: कारोबार में अटका हुआ काम बनेगा
केतु के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लेकर अचानक कोई बड़ी खुशसमाचारी मिल सकती है. सुख के साधनों दूर हो सकते हैं. कारोबार में अटका हुआ काम अचानक बनेगा. जिस काम को लेकर लंबे समय से चिंतित थे, वे इस दौरान पूरे होंगे. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.
सिंह राशि: सुख के साधनों में वृद्धि होगी
व्यापार करने वाले जातकों को अचानक कोई बड़ा काम बन सकता है. पिता से धन लाभ होगा. मन की बेचैनी दूर होगी. इस दौरान स्वभाव अच्छा रहेगा. सुख के साधनों में अचानक वृद्धि होगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. शादीशुदा जातकों को पत्नी से लाभ होगा. कोर्ट से जुड़ा कोई काम बनेगा, जिससे चिंता दूर होगी.
ये भी पढ़ें: Mars Transit: 23 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे मंगल, किन 6 राशि के जातकों को धन और सेहत के मोर्चे पर रहना होगा सावधान?
वृश्चिक राशि: आमदनी के साधन बढ़ेंगे
आमदनी में इजाफा होगा. कारोबार में आर्थिक उन्नति के कई योग बनेंगे. माता-पिता की संपत्ति का अचानक लाभ मिल सकता है. दैनिक आमदनी में अचानक इजाफा होगा. संतान की सेहत की चिंता दूर होगी. आमदनी के साधन बढ़ेंगे. भाग्योदय होगा. अचानक किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हो सकता है.
धनु राशि: धार्मिक कार्यों से अचानक लाभ होगा
व्यापार में तरक्की के लेकर बनाई गई योजना सफल होगी. परिवार में भाई से अचानक आर्थिक सहयोग मिल सकता है. भौतिक सुख के साधनों के प्रति लगाव कम होगा. धार्मिक कार्यों से अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा.
मीन राशि: पैतृक संपत्ति से अचानक लाभ मिल सकता है
भाग्य में वृद्धि होगी. आमदनी में अचानक इजाफा होगा. व्यापार में धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. पारिवारिक जीवन की परेशानियां कम होंगी. पैतृक संपत्ति से अचानक लाभ मिल सकता है. मुसीबत से अचानक छुटकारा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Budh Nakshatra Parivartan: 1 अक्टूबर से शुरू होंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है.
The post Ketu Transit 2026: मघा नक्षत्र में केतु के प्रवेश से इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय, बढेंगे सुख-साधन appeared first on Naya Vichar.
