नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर टांड़ी निवासी एक अधेड़ ट्रक चालक की सड़क हादसे में आसनसोल में गुरुवार की देर शाम मौत हो गई।
मृतक की पहचान स्व. सिंघेश्वर राय के ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र राय (55) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त अधेड़ कोलकाता में रहकर एक भाड़े का ट्रक चलाता था। गुरुवार की देर शाम वह ट्रक लेकर कोलकाता से आसनसोल आया था। यहां अगम कुंआ स्थित एक लाइन होटल के समीप ट्रक लगाकर वह होटल में खाने चला गया। आधा घंटा के बाद वह होटल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इस बीच वह एक अज्ञात कार की चपेट में आ गया। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत पांच पुत्र –पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री प्रियंका कुमारी,सुप्रिया कुमारी एवं पिंकी कुमारी तथा पुत्र सुधांशु कुमार एवं प्रियांशु कुमार समेत परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।