Watch Video : आग लगने की सूचना सुबह 11:34 बजे दिल्ली फायर सर्विस को मिली. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां, तीन वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजा गया. आग तेजी से फैलने की जानकारी के बाद दमकल की अतिरिक्त गाड़ियां भी बुलाई गईं. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी के मुताबिक, बाद में दमकल की कुल आठ गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी. आग लगने के बाद का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है.
The post Watch Video : दिल्ली के मंडोली में गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 8 गाड़ियां appeared first on Naya Vichar.
