Hot News

‘रामायण’ के राम का रावण जैसा अहंकार, मिस्टर बीस्ट के लिए रणबीर कपूर ने किया मीडिया का अपमान, गुस्से में कहा – ‘जिसको जाना है जाओ’

Media Walkout on Ranbir’s Ramayana Event: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता है. फिल्म की भव्यता और स्टारकास्ट के बाद अब इसका प्रमोशनल इवेंट भी चर्चा में आ गया है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. मुंबई में फिल्म के एक खास इवेंट के दौरान मीडिया को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद नाराज मीडियाकर्मियों ने कार्यक्रम से वॉकआउट कर दिया. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब पब्लिसिटी टीम के कथित रवैये और रणबीर कपूर के कथित बयान को लेकर सवाल उठने लगे.

1:30 बजे होना था इवेंट, घंटों तक इंतजार

मुंबई में ‘रामायण’ का प्रमोशनल इवेंट दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू होना था. इसके लिए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी पहले से पहुंच गए थे. हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक मीडिया को देरी की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.

काफी देर इंतजार करने के बाद जब मीडिया ने कार्यक्रम में हो रही देरी की वजह पूछी, तब बताया गया कि इंटरनेशनल कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट की प्राइवेट फ्लाइट मिस हो गई थी. उनके समय पर नहीं पहुंच पाने की वजह से इवेंट का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया.

पब्लिसिटी टीम के रवैये से बढ़ी नाराजगी

देरी के बीच मीडियाकर्मी लगातार अपडेट का इंतजार करते रहे, जब कुछ मीडिया वाले ने इस स्थिति पर सवाल उठाए तो पब्लिसिटी टीम की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि जिन लोगों को इंतजार नहीं करना है, वे जा सकते हैं.

“>

इस जवाब के बाद वहां मौजूद मीडिया में नाराजगी बढ़ गई. आखिरकार कई पत्रकारों ने कार्यक्रम से बाहर निकलने का फैसला किया. यह पूरा घटनाक्रम इतना बढ़ गया कि एक घंटे के लिए तय किया गया प्रेस सेशन महज कुछ मिनटों में ही खत्म करना पड़ा.

रणबीर कपूर के कथित बयान की भी चर्चा

मीडिया के वॉकआउट की जानकारी जब रणबीर कपूर तक पहुंची, तो रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने कथित तौर पर कहा,

“आप लोगों को जाना है तो चले जाओ.

इस कथित बयान के बाद मामला और चर्चा में आ गया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मेकर्स या रणबीर कपूर की ओर से कोई अलग विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.

दिलचस्प बात यह रही कि जिस इवेंट को करीब एक घंटे तक चलना था, वह आखिरकार लगभग दस मिनट के सेशन में सिमट गया. इस दौरान फिल्म को लेकर कोई बड़ा आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया जा सका.

रणबीर ने उठाया शिव धनुष

कम समय में हुए इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार से जुड़े एक खास पल को जरूर दिखाया. एक्टर ने मंच पर रखा शिव धनुष उठाया. इससे पहले उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और फिर धनुष को उठाया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

View on Instagram

इसके बाद रणबीर ने मिस्टरबीस्ट से भी बातचीत की. मिस्टरबीस्ट ने फिल्म की तारीफ की और कार्यक्रम में अपने अनुभव को लेकर उत्साह जताया. एक वीडियो में रणबीर उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने में मदद करते भी नजर आए.

ये भी पढ़ें: बिहार की बेटी ने मारी बाजी, रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ में गूंजेगी Deepali Sahay की आवाज, AR Rahman ने दिया मौका

देर रात मेकर्स ने जारी किए दो पोस्टर

इवेंट में भले ही ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी, लेकिन देर रात मेकर्स ने फिल्म से जुड़े दो नए पोस्टर जारी किए. इनमें एक पोस्टर में यश रावण के किरदार में नजर आए, जबकि दूसरे में रणबीर कपूर के राम, साई पल्लवी की सीता और रवि दुबे के लक्ष्मण के वनवास से जुड़े लुक की झलक दिखाई गई.

दो हिस्सों में आएगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे. पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने की योजना है, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 में आएगा.

ये भी पढ़ें: MrBeast ने बोला ‘जय श्री राम’, रणबीर कपूर ने सिखाया मतलब, Ramayana इवेंट में छा गई ये जोड़ी…

The post ‘रामायण’ के राम का रावण जैसा अहंकार, मिस्टर बीस्ट के लिए रणबीर कपूर ने किया मीडिया का अपमान, गुस्से में कहा – ‘जिसको जाना है जाओ’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top