Watch Video: नेपाल में फिर बाढ़ तबाही मचाता दिख रहा है. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि चितवन और म्याग्दी में बाढ़ का पानी कई इलाकों में फैल गया है. पिछले 72 घंटे में बाढ़ से कई लोगों की मौत की समाचार है. कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी. चीनी मीडिया के अनुसार, इस आपदा में तिब्बत में भी 43 लोगों की मौत हुई, जबकि 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1453 हुई
नेपाल में पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, अब तक 1,451 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई. बाढ़ के बाद 5,285 लोग अब भी लापता हैं. राहत और बचाव अभियान के दौरान 13,795 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. इनमें से 1,113 लोग 21 अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं. इनमें नुवाकोट के 187, रसुवा के 805 और धादिंग के 121 लोग शामिल हैं. राहत कार्य अभी भी जारी है.
ये भी पढ़ें: Nepal Floods: फीकी पड़ने लगीं लापता लोगों की तस्वीरें, एक महीने बाद भी 5285 का इंतजार
शवों की पहचान बनी चुनौती
नेपाल में बाढ़ के बाद राहत और इलाज का काम जारी है. एनडीआरआरएमए के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 11,000 बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता दी है. बाढ़ में घायल लोगों का अभी इलाज चल रहा है. एक महीने बाद भी कई शवों की पहचान नहीं हो सकी है. अब तक मिले 1,453 शवों में से 112 की पहचान कर उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया है.
The post Watch Video: नेपाल में बाढ़ का कहर, चितवन और म्याग्दी में कई इलाकों में घुसा पानी appeared first on Naya Vichar.
