Hot News

Watch Video: मंत्री प्रवेश वर्मा ने खोया आपा, कैमरा चला रहे शख्स को जड़ा थप्पड़

Watch Video: सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि प्रवेश वर्मा एक युवक को वीडियो बनाने से रोकते हैं. वह बाएं हाथ से युवक का मोबाइल नीचे कर देते हैं. इसके बाद दाएं हाथ से युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारते नजर आते हैं. घटना सड़क के निरीक्षण के दौरान की बताई जा रही है. वीडियो में इसके बाद वह युवक नेता से उलझता और हाथापाई करता नजर आता है. इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड दोनों के बीच आ जाता है और उन्हें अलग करता है. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी पूरी घटना को देखती नजर आती है.

ये भी पढ़ें: Parvesh Verma Net Worth: एक अरब से बस इतनी कम है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की संपत्ति, जानें नेट वर्थ

यह घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर  की बताई जा रही है. सामने आए वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है, “ओए, मार कैसे रहा है?” वीडियो में एक अन्य व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है. वह कहता है कि युवक को थप्पड़ मारा गया है. वह आगे कहता है कि वीडियो बनाते समय ही युवक को थप्पड़ मारा गया. हालांकि, वीडियो में यह व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स यूजर Jarnail Singh @JarnailSinghAAP ने वीडियो शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के PWD मंत्री सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. पोस्ट में आरोप लगाया गया कि निरीक्षण के दौरान कथित गड़बड़ियां सामने आने पर मंत्री ने वीडियो बना रहे उनके साथी के साथ बदसलूकी की.

ये भी पढ़ें: Parvesh Verma Education: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली के नए डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा?

प्रवेश वर्मा पर युवक का आरोप- मोबाइल छीना, गला पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी

पीड़ित साहेब सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क का निरीक्षण करने के दौरान वह वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान प्रवेश वर्मा ने उनका मोबाइल छीन लिया और उन पर हाथ उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने उनका हाथ और गला पकड़कर उन्हें वहां से खींच लिया. साहेब सिंह के मुताबिक, मौके पर तीन-चार बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, हाथ उठाया और जान से मारने की धमकी दी.

The post Watch Video: मंत्री प्रवेश वर्मा ने खोया आपा, कैमरा चला रहे शख्स को जड़ा थप्पड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top