कई बार ऐसा होता है कि कोई आपको नाम लेकर बुलाता है, लेकिन आप सुन नहीं पाते. खासकर जब कानों में हेडफोन लगे हों, आसपास शोर हो या आपका ध्यान किसी और काम में लगा हो. अब iPhone इस परेशानी को कम कर सकता है. iOS 26 और इसके बाद के वर्जन में Name Recognition फीचर आपके नाम को पहचानकर नोटिफिकेशन भेज सकता है.
इतना ही नहीं, आप अपनी आवाज या किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज में अपना नाम रिकॉर्ड करके iPhone को यह भी सिखा सकते हैं कि आपका नाम किस तरह बोला जाता है. अगर आप किसी निकनेम या दूसरे नाम से भी जाने जाते हैं, तो उसे भी फीचर में ऐड किया जा सकता है. आइए जानते हैं iPhone में Name Recognition फीचर को कैसे सेटअप करें.
iPhone में Name Recognition कैसे ऑन करें?
- सबसे पहले अपने iPhone में Settings (सेटिंग्स) खोलें.
- अब नीचे स्क्रॉल करके Accessibility (ऐक्सेसिबिलिटी) पर टैप करें.
- इसके बाद Sound & Name Recognition ऑप्शन चुनें.
- अब Name Recognition पर टैप करें.
- यहां Set Up Name Recognition पर टैप करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर जो करने के लिए कहा जाए, उसे करते जाएं और सेटअप पूरा कर लें.
iPhone में एक से ज्यादा नाम कैसे ऐड करें?
- अगर लोग आपको एक से ज्यादा नाम या निकनेम से बुलाते हैं, तो आप iPhone के Name Recognition फीचर में सभी नाम ऐड कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने iPhone में Settings खोलें.
- अब Accessibility > Sound & Name Recognition > Name Recognition पर जाएं.
- यहां Add Name के ऑप्शन पर टैप करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर जो करने के लिए कहा जाए, उसे करते जाएं और अपना दूसरा नाम ऐड कर दें.
- इसी तरह जरूरत के हिसाब से आप एक से ज्यादा नाम भी जोड़ सकते हैं.
ध्यान में रखें ये बातें
Name Recognition फीचर iOS 26 और इसके बाद के वर्जन में उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ कुछ चुनिंदा भाषाओं को सपोर्ट करता है. Apple का कहना है कि इस फीचर पर पूरी तरह डिपेंड नहीं रहना चाहिए, खासकर ऐसी सिचुएशन में जहां किसी जरूरी नोटिफिकेशन को मिस करने से चोट, नुकसान या इमरजेंसी जैसी सिचुएशन पैदा हो सकती है.
ये भी पढ़ें: नया घर लेने से पहले ऐसे चेक करें मोबाइल सिग्नल और इंटरनेट स्पीड, TRAI ने लॉन्च किया नया DCR प्लैटफॉर्म
The post iPhone को सिखाएं अपना नाम पहचानना, आवाज सुनते ही मिलेगा नोटिफिकेशन, जानें कैसे काम करता है ये फीचर appeared first on Naya Vichar.
