Fake Currency News : एक सब्जी बेचने वाले युवक ने नकली नोट छापने का तरीका सीख लिया और 100-500 के नोट छापना शुरू कर दिया. मामला गुजरात के राजकोट जिले का है. पुलिस तक जब मामला पहुंचा तो जांच शुरू की गई. पूछताछ में पता चला कि सब्जी वाले ने यह निंजा टेक्निक ऑनलाइन सीखी है. इंस्टाग्राम की रील देखकर लोग टाइम पास तो करते ही हैं, क्राइम करने का तरीका भी सीख ले रहे हैं.
युवक की पहचान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जब आरोपी के घर छापेमारी की तो सारा माजरा सामने आ सका. आरोपी का नाम किशन सोलंकी बताया जा रहा है, जो राजकोट के मांडा डूंगर इलाके का रहने वाला है.
कहां से सीखा यह कारनामा
पुलिस को पूछताछ के दौरान किशन से मालूम चला कि वह पेशे से सब्जी बेचता है और कर्ज में डूबा हुआ है. उसने बताया कि एक दिन वह इंस्टाग्राम में रील देख रहा था, तभी उसकी फीड पर एक वीडियो आया. उस वीडियो में एक व्यक्ति 100 और 500 के नोट बनाना सिखा रहा था. यहीं से उसके मन में भी अमीर बनने का लालच आ गया. वीडियो में सिखाने वाले ने अपना नंबर भी दे रखा था. बिना एक मिनट देर किए किशन (आरोपी) ने उस नंबर पर मैसेज कर दिया.
बातचीत के बाद युवक ने किशन को टेलीग्राम का लिंक सेंड किया. वहीं उससे किशन ने नकली नोट छापना सीखा और एक नया स्पोर्ट्स शुरू हो गया. किशन के अनुसार उसने अपने घर में नोट छापना का पूरा सेटअप लगाया और 10 हजार रुपये के नकली नोट छापकर उसने अपने ट्रेनर को भेजा. जिसके बदले उसे 3000 रुपये की पेमेंट रिसीव हुई. पुलिस ट्रेनर की खोज कर रही है.
किशन ने लगाया अपना दिमाग
आरोपी ने अपने ट्रेनर से नकली नोट छापने की डील करने के बजाय अपना दिमाग लगाया. वह नोट छापकर छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करने लगा. सबसे पहले उसने बाजार में 100 का नकली नोट उतारा. कम रकम होने की वजह से किसी को शक भी नहीं हुआ. लेकिन किशन को जन्माष्टमी मेले के दौरान बहुत मुनाफा मिला.
छापेमारी में क्या हाथ लगा
पुलिस को आरोपी के घर से 100 रुपये के 216 नकली नोट और 500 के तीन नकली नोट मिले हैं. इसके पूरे सेटअप में पुलिस को CPU, मॉनिटर, दो प्रिंटर, एक लैमिनेटर हीटर मशीन, बटर पेपर और और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला पेपर भी मिला है.
आगे की कार्रवाई
आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. रिमांड में उससे अधिकारी सारी जानकारी निकालेंगे. यह जांच किया जाएगा कि क्या नकली नोटों के इस धंधे की सीमा कहां तक है? साथ ही किशन को सिखाने वाले उस ट्रेनर की भी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई की घटना से याद आया 50 साल पुराना एंटेबे हाइजैक, जब 102 यहूदियों को छुड़ाने दुश्मन देश में घुस गई थी इजरायली सेना
The post सब्जी वाले ने रील से सीखी नकली नोट छापने की तकनीक, घर में लगाया सेटअप, पकड़ा गया appeared first on Naya Vichar.

