Hot News

Explainer: राज्यों से मांगी गई धर्म के आधार पर जानकारी, जानिए कैसे काम कर रही डेमोग्राफिक चेंज पर हाई लेवल कमेटी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी प्रशासन पर यह आरोप लगाया है कि होम मिनिस्ट्री मुसलमानों से उनके अधिकार छीनने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने डेमोग्राफिक बदलावों पर पिछले 15 साल के आंकड़े मांगे हैं. इसमें जन्म, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, स्कूल एनरोलमेंट और प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन को लेकर धर्म के हिसाब से जानकारी मांगी गई है. ओवैसी का आरोप यह है कि इन आंकड़ों का इस्तेमाल मुसलमानों की भलाई के लिए नहीं, उनके अधिकार छीनने के लिए किया जाएगा. आइए जानते हैं क्या है डेमोग्राफिक पैनल और यह कैसे करता है काम.

हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज क्या है?

हाल के दौर में जिस डेमोग्राफिक पैनल को लेकर विवाद शुरू हुआ है, उसका आधिकारिक नाम हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज (High-Level Committee on Demographic Changes (HLCDC) है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 मई 2026 को इसका गठन किया था. गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करके कमेटी के गठन की जानकारी दी थी. इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर कर रहे हैं. कमेटी को देश में अवैध इमिग्रेशन और अन्य असामान्य कारणों से जनसंख्या में हो रहे बदलावों का अध्ययन करना है. कमेटी पर यह जिम्मेदारी भी है कि वह उन समस्याओं से निपटने का रास्ता भी सुझाए.

हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज की क्यों हो रही चर्चा

हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज ने हाल ही में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 35 सवालों का एक सेट भेजा है. इन सवालों में पिछले करीब 15 वर्षों में धर्म के आधार पर जो बदलाव देखे गए हैं उनका जिलेवार आंकड़ा मांगा गया है. सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कमेटी ने राज्यों से धर्म के आधार पर जन्म, शिक्षा, वाहन रजिस्ट्रेशन, संपत्ति, वोटर, राशनकार्ड, धार्मिक स्थल और आदिवासी क्षेत्र जैसे मामलों की जानकारी मांगी है. कमेटी ने कई मामलों में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी समुदायों के हिसाब से आंकड़े मांगे हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोप में कितना दम, क्या EVM से बिना छेड़छाड़ ऐसा संभव है? फॉर्म 6 और SIR का पूरा गणित

The post Explainer: राज्यों से मांगी गई धर्म के आधार पर जानकारी, जानिए कैसे काम कर रही डेमोग्राफिक चेंज पर हाई लेवल कमेटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top