Hot News

दुर्गा पूजा से पहले BSL कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा बंपर बोनस, ट्रेनी के भी खाते में आएंगे 25600 रुपये

बोकारो. बीएसएल सहित सेल कर्मचारियों को लंबे अरसे बाद दुर्गापूजा से पहले बोनस मिलेगा. 11 अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ दुर्गापूजा पूजा शुरू होगी. इससे पहले ही कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि पहुंच जायेगी. बोनस निर्धारण को लेकर गुरुवार को नयी दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक हुई. बैठक में सेल प्रबंधन ने कर्मचारियों को 32,000 रुपये और ट्रेनीज को 25,600 रुपये बोनस देने की बात कही. इस पर सभी यूनियन नेताओं ने सहमति जताते हुए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये.

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

यूनियन की ओर से इस बार 40,500 रुपये बोनस की मांग की गयी थी. इसके मुकाबले प्रबंधन की ओर से तय राशि पर समझौता हुआ है. बीएसएल में कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को दुर्गापूजा से पहले बोनस की राशि मिलने से उनके बीच उत्साह है.

बीएसएल के 8741 कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को मिलेगा बोनस

बोकारो स्टील प्लांट के कुल 8741 कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को बोनस का लाभ मिलेगा. बोनस की राशि 10 अक्तूबर से पहले कर्मचारियों के खाते में पहुंचने की बात कही गयी है. यानी भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुर्गापूजा से पहले ही राशि खाते में आ जायेगी.

ये भी पढ़ें: WATCH VIDEO: बोकारो में बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया स्वच्छता अभियान, कॉलोनी में किया पौधरोपण

लंबे समय बाद पूजा से पहले बोनस मिलने को लेकर कर्मचारियों में खुशी है. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बोनस की राशि भी बढ़ी है.

वर्ष 2025 में कर्मचारियों को 29,500 रुपये और प्रशिक्षुओं को 23,600 रुपये बोनस मिला था. वर्ष 2024 में कर्मचारियों के खाते में 26,500 रुपये और 2023 में 23,000 रुपये बोनस की राशि दी गयी थी.

बोनस के इंतजार में बोकारो-चास का बाजार

बीएसएल कर्मचारियों को बोनस मिलने का असर बोकारो-चास के बाजार पर भी पड़ने की उम्मीद है. बाजार को बोनस की राशि का बेसब्री से इंतजार है. कर्मचारियों और उनके परिवारों ने पूजा की खरीदारी को लेकर अपनी-अपनी लिस्ट तैयार कर रखी है.

बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार, बोनस की राशि आने के बाद दुर्गापूजा के दौरान खरीदारी बढ़ती है. इस बार करीब 30 करोड़ रुपये बोनस के रूप में बोकारो-चास के बाजार में आने की उम्मीद जतायी जा रही है. इससे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और अन्य पूजा खरीदारी को गति मिलने की संभावना है. अब कर्मचारियों के साथ बाजार के कारोबारियों को भी बोनस की राशि खाते में आने का इंतजार है.

एनजेसीएस बैठक में यूनियन और सेल प्रबंधन के अधिकारी रहे मौजूद

नयी दिल्ली में हुई एनजेसीएस की बैठक में विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि और सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, बोकारो से बीएन चौबे, बीएमएस से श्रीनिवास राव और रंजय कुमार, सीटू दुर्गापुर से ललित मोहन मिश्र, भिलाई से डीवीएस रेड्डी, एचएमएस से संजय वढावकर, बोकारो से राजेंद्र सिंह, एटक से विद्यासागर गिरी और बोकारो से रामाश्रय प्रसाद सिंह शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: TTPS ललपनिया में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’: प्रशासनिक भवन में अधिकारियों व सीआईएसएफ जवानों ने किया श्रमदान

सेल प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर वाणिज्य टीएन नटराजन, मुख्य महाप्रबंधक एचआर संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक एफएंडए पवन कुमार अग्रवाल और जीएम मलय गोस्वामी बैठक में मौजूद रहे.

The post दुर्गा पूजा से पहले BSL कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा बंपर बोनस, ट्रेनी के भी खाते में आएंगे 25600 रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top