Hot News

मां के निधन से टूटे हेमंत सोरेन, बोले- बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से पूरा सोरेन परिवार शोक में है. मां के निधन के बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया है. उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि पिता शिबू सोरेन के जाने के बाद वही उनकी सबसे बड़ी छांव थीं. अब वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयी.

हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, “बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं. आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं. माँ….”

मुख्यमंत्री का यह संदेश उनकी मां के साथ उनके गहरे भावनात्मक जुड़ाव को बयां करता है. कुछ समय पहले ही हेमंत सोरेन ने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन को खोया था. पिता के निधन के बाद मां रूपी सोरेन उनके लिए परिवार की उस मजबूत छांव की तरह थीं, जिसका जिक्र उन्होंने खुद अपने संदेश में किया है.

पिता के बाद मां थीं सबसे बड़ा सहारा

शिबू सोरेन के निधन के बाद रूपी सोरेन का जाना हेमंत सोरेन के लिए एक और बड़ी व्यक्तिगत क्षति है. पिता के जाने के बाद मां के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और भी महत्वपूर्ण हो गया था. ऐसे में मां को खोने के बाद मुख्यमंत्री ने जिस संक्षिप्त संदेश में अपनी भावना व्यक्त की, उसमें उनका व्यक्तिगत दर्द साफ नजर आता है.

हेमंत सोरेन ने अपने नेतृत्वक जीवन और मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारियों के बीच भी कई मौकों पर परिवार के प्रति अपने लगाव को सार्वजनिक किया है. लेकिन इस बार मां के निधन के बाद उनका संदेश पूरी तरह व्यक्तिगत भावनाओं से भरा है.

किडनी और पेट की समस्या से भी जूझ रही थीं

रूपी सोरेन किडनी और पेट से जुड़ी समस्या से भी जूझ रही थीं. उन्हें शुगर और बीपी की समस्या भी थी. किडनी की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस चल रहा था. स्वास्थ्य संबंधी इन समस्याओं के कारण उनकी स्थिति में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा था.

ऐसे बिगड़ती गयी तबीयत

  • 17 सितंबर: आवास में देर रात तबीयत बिगड़ गयी थी.
  • 18 सितंबर: सुबह उन्हें हिल व्यू अस्पताल लाया गया.
  • 19 सितंबर: ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया.
  • 20 सितंबर: अचानक बेहोश हो गयी थीं.
  • 25 सितंबर: इलाज के प्रयासों के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने लगा था.
  • 30 सितंबर: रूपी सोरेन को होश आया था.
  • 5 अक्टूबर: उनकी स्थिति दोबारा खराब हो गयी.
  • 6 अक्टूबर: डॉक्टरों की टीम उन्हें स्वस्थ करने के प्रयास में लगी रही.
  • 7 अक्टूबर: उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गयी और रात करीब 8:30 बजे उनका निधन हो गया.

The post मां के निधन से टूटे हेमंत सोरेन, बोले- बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top