Hot News

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, 17 हजार फीट पर क्षतिग्रस्त हुआ नोज; पायलट ने सुरक्षित उतारा

Patna Lucknow IndiGo Flight Lightning Strike: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली (लाइटनिंग स्ट्राइक) की चपेट में आ गयी. घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा (नोज) क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे.

17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान से टकरायी आकाशीय बिजली

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की नियमित घरेलू उड़ान संख्या 6E-925 ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी. विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था. खराब मौसम के बीच लखनऊ के एयरस्पेस के आसपास विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी आकाशीय बिजली विमान से टकरा गयी. लाइटनिंग स्ट्राइक की चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के दौरान विमान के अंदर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा.

पायलट ने सुरक्षित कराया विमान का लैंडिंग

आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा. विमान शाम करीब 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गया. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे.

तकनीकी जांच के लिए मौके पर पहुंचे इंजीनियर

आकाशीय बिजली की चपेट में आए विमान की तकनीकी जांच के लिए एयरलाइन के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची. विमान में आयी तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए इंजीनियरों की ओर से उसकी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना में देर शाम बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों से छाया अंधेरा; 9 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान

The post पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, 17 हजार फीट पर क्षतिग्रस्त हुआ नोज; पायलट ने सुरक्षित उतारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top