Hot News

₹54,850 में घर लाएं नई बाइक, Amazon से करें ऑर्डर और पाएं ₹7,000 तक की छूट, Great Indian Festival का उठाएं लाभ

त्योहारों का मौसम आ चुका है और अगर कोई भी व्यक्ति बाइक या स्कूटर खरीदना चाहता है, तो उसे शोरूम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल‘ के जरिए आप दो-पहिया को घर पर ही ऑर्डर कर सकते हैं. इस सेल में आपको पेट्रोल और इलेक्ट्रिक बाइक पर कई ऑफर भी मिलेंगे.

सेल में मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स की लिस्ट

बाइक या स्कूटर एक्स-शोरूम कीमत कार्ड पर संभावित छूट छूट के बाद कीमत
Hero HF Deluxe Kick Start ₹57,350 ₹2,500 ₹54,850
Hero HF Deluxe Pro i3S ₹70,819 ₹2,500 ₹68,319
Bajaj Platina 100 ES Drum ₹70,116 ₹2,500 ₹67,616
Bajaj Pulsar 125 ₹88,866 ₹4,000 ₹84,866
Ampere Magnus Neo EV ₹90,999 ₹7,000 ₹83,999
Bajaj Chetak C3501 EV ₹1,53,850 ₹6,000 ₹1,47,850

(नोट: ऑफर्स और आपकी लोकेशन के हिसाब से इन कीमतों में बदलाव हो सकता है.)

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 212 km रेंज, ₹5,000 तक PM E-DRIVE का फायदा और ₹0.18/किमी की रनिंग कॉस्ट, 2026 में खूब खरीदा गया TVS iQube

आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सी गाड़ी है बेस्ट?

Hero HF Deluxe

अगर आपका बजट कम है और आप रोजमर्रा के कामों या ऑफिस जाने के लिए एक भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो यह आपके लिए है. 97.2cc इंजन वाली इस बाइक की शुरुआती कीमत छूट के बाद ₹54,850 तक आ सकती है. इसके i3S वेरिएंट में ईंधन बचाने वाली खास तकनीक भी दी गई है.

Bajaj Platina 100  

लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह बाइक सबसे मुफीद है. कंपनी अपनी Platina सीरीज में आरामदायक सफर और शानदार माइलेज का दावा करती है. ऑफर के बाद यह आपको ₹67,616 में मिल सकती है.

Bajaj Pulsar 125

जो लोग अपनी बाइक में स्पोर्टी लुक और दमदार पिकअप चाहते हैं, उनके लिए Pulsar 125 एक बेहतरीन विकल्प है. 124.4cc इंजन वाली यह बाइक कॉलेज जाने वाले युवाओं को खूब पसंद आती है. ऑफर के साथ यह ₹84,866 में आपकी हो सकती है.

Ampere Magnus Neo

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाएं. इस स्कूटर पर ₹7,000 तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹83,999 हो जाती है. यह शहर के भीतर रोजाना सफर करने वालों के लिए काफी किफायती साबित होगा.

Bajaj Chetak C3501

मजबूत मेटल बॉडी और प्रीमियम डिजाइन चाहने वालों के लिए चेतक एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है. ₹6,000 की छूट के बाद इसे ₹1,47,850 में खरीदा जा सकता है.

अमेजन से गाड़ी खरीदने का आसान तरीका

ऑनलाइन गाड़ी खरीदना मोबाइल या कपड़े खरीदने से थोड़ा अलग है. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • पिनकोड चेक करें: सबसे पहले अमेजन पर अपना पिनकोड डालकर चेक करें कि वह गाड़ी आपके इलाके में डिलीवर हो रही है या नहीं.
  • कीमत और ऑफर: पेमेंट करने से पहले बैंक ऑफर्स और फाइनल कीमत अच्छी तरह जांच लें.
  • डीलरशिप से संपर्क: पता करें कि आपको गाड़ी किस डीलर से मिलेगी और डिलीवरी आपके घर पर होगी या शो-रूम जाना होगा.
  • कागजी कार्रवाई: रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स और इंश्योरेंस का काम डीलर के जरिए आपके राज्य के नियमों के हिसाब से होगा. इसके लिए आपको आधार, पैन आदि देने पड़ सकते हैं.
  • डिलीवरी के वक्त जांच: गाड़ी लेते समय चेसिस नंबर, रंग, वेरिएंट और पेपर्स अच्छी तरह चेक करें. कोई स्क्रैच हो तो तुरंत डीलर को बताएं.

एक्सेसरीज पर भी डालें नजर

नई गाड़ी के साथ सुरक्षा भी जरूरी है. सेल में आप आईएसआई (ISI) मार्क वाले हेलमेट, बाइक साफ करने के लिए प्रेशर वॉशर, सुरक्षा के लिए GPS ट्रैकर और सफर रिकॉर्ड करने के लिए डैशकैम भी अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

पेट्रोल बाइक या इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने, क्या खरीदने में समझदारी?

अगर आप रोज 35 किलोमीटर चलते हैं यानी महीने का महीने का 1,050 किलोमीटर, तो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक का खर्च कुछ ऐसा होगा:

  • पेट्रोल बाइक: ₹105/लीटर पेट्रोल और 65 किमी/लीटर माइलेज के हिसाब से आपका सालाना खर्च करीब ₹20,332 आएगा.
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर: ₹8 प्रति यूनिट बिजली के हिसाब से आपका सालाना चार्जिंग खर्च मात्र ₹3,528 आएगा.

यानी इलेक्ट्रिक स्कूटर से आप साल भर में करीब ₹16,800 बचा सकते हैं. हालांकि, इसमें बैटरी रिप्लेसमेंट या मेंटेनेंस का खर्च शामिल नहीं है.

खरीदारी से पहले इन 5 बातों की बांध लें गांठ

  • ऑन-रोड कीमत: एक्स-शोरूम कीमत में इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन शामिल नहीं होता. कुल खर्च का हिसाब पहले लगा लें.
  • बैंक ऑफर: ऑफर की पूरी शर्तें पढ़ें. कई बार अधिकतम छूट की एक सीमा तय होती है.
  • सर्विस सेंटर: इलेक्ट्रिक स्कूटर या नई बाइक लेने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके घर के आस-पास उसका सर्विस सेंटर है या नहीं.
  • डिलीवरी की जगह: ऑनलाइन बुकिंग के बाद गाड़ी घर आएगी या डीलरशिप जाना पड़ेगा, यह पहले ही क्लियर कर लें.
  • अपनी जरूरत समझें: सिर्फ डिस्काउंट देखकर गाड़ी न लें. यह देखें कि आपको माइलेज चाहिए, लुक चाहिए या पेट्रोल की बचत.

अमेजन की यह सेल ऑनलाइन कीमतों की तुलना करने और घर बैठे गाड़ी बुक करने का एक आधुनिक विकल्प दे रही है. बस अपनी जरूरत, बजट और डीलर की शर्तों को ध्यान से परखें और इस त्योहारी सीजन अपने घर एक शानदार सवारी लेकर आएं.

ये भी पढ़ें: कभी कपड़े बुनती थी Toyota, फिर बन गई दुनिया की नंबर-1 कार कंपनी, जानिए सबसे भरोसेमंद ऑटोमोबाइल ब्रांड की कहानी

The post ₹54,850 में घर लाएं नई बाइक, Amazon से करें ऑर्डर और पाएं ₹7,000 तक की छूट, Great Indian Festival का उठाएं लाभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top