दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक ने बताया कि वह इसमें शामिल क्यों नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं. सर्दियों की तैयारी के साथ कृत्रिम ग्लेशियर बनाने और हिमालय में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के खतरे से निपटने के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिमालय में 200 से अधिक ऐसी झीलें हैं, जिनसे बाढ़ का खतरा है.
फैज साहब की पंक्तियों को अपनाते हुए वांगचुक ने लिखा, “और भी गम हैं जमाने में, मोहब्ब के सिवा या कहें और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा… राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा.”
सोनम वांगचुक ने शेयर किया वीडियो-
ये भी पढ़ें: Video: ममता बनर्जी का जॉनी-जॉनी एस पापा वाला कविता वायरल, बोलीं- ज्ञानेश कुमार नो पापा, बीजेपी गवर्नमेंट नो पापा
उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने की अपील की. साथ ही Gen-Z से हर हाल में पूरी तरह शांतिपूर्ण रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जून में जंतर-मंतर पर वह महात्मा गांधी का यही संदेश लेकर आए थे और उम्मीद है कि लोग बापू को निराश नहीं करेंगे.
The post दिल्ली प्रोटेस्ट से दूर कहां हैं सोनम वांगचुक? वीडियो शेयर कर क्यों बोले- और भी गम हैं जमाने में, सियासत के सिवा appeared first on Naya Vichar.

