Hot News

CJP Protest: दीपके, रांका और दास गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस

CJP Protest: सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर बताया कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सुबह इसकी जानकारी दी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कानूनी मामलों के प्रमुख ने बताया कि वह दूसरे वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे. वे हिरासत में लिए गए नेताओं की ओर से पक्ष रखेंगे.

दीपके, रांका और दास एहतियातन गिरफ्तार किए गए

सीजेपी के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है. उन्हें रविवार को दिल्ली कैंट पुलिस थाने में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने समाचार दी है.

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने जानकारी दी

Bar and Bench ने एक्स पर जानकारी दी कि दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई लोगों की रिहाई की मांग की गई है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. हिरासत में लिए गए लोगों में CJP के सह-संयोजक सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका भी शामिल हैं. ये लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे. संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत यह याचिका दायर की गई है. इसमें हिरासत को गैरकानूनी बताया गया है. सभी लोगों को अदालत में पेश करने, हिरासत की वजह बताने और पुलिस रिकॉर्ड व CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की गई है.

Bar and Bench ने मामले को लेकर अपडेट दिया

ये भी पढ़ें: CJP Protest : शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संविधान से मिला, UN की टिप्पणी पर हिंदुस्तान का जवाब

मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया. सीजेपी के दो अन्य नेता सौरव दास और आशुतोष रांका भी पकड़े गए. पुलिस ने तीनों को विमान के अंदर से ही हिरासत में लिया. सीजेपी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. इसमें दीपके पुलिस अधिकारियों से कहते हैं, “हम यहां गिरफ्तार होने आए हैं. आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए.” पुलिस ने नेताओं से कहा कि उनके पास जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है. इस पर दीपके ने आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है. दीपके ने इस कार्रवाई को तानाशाही जैसा बताया.

The post CJP Protest: दीपके, रांका और दास गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top