सोमवार को एक बार फिर इंडिया गठबंधन के नेता दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे. रविवार को राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर देशभर के लोगों से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की अपील की. राहुल गांधी ने कहा कि युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी, लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले और हिंदुस्तान के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ आएं और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट चलें.
देशभर के लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की
- दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और भारी पुलिस तैनाती के एक दिन बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से डर छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कहा कि डरो मत.
- राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि हम प्यार, भाईचारे और देशभक्ति के साथ मिलकर मार्च करेंगे, डरो मत. कल पूरा हिंदुस्तान सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा. राहुल गांधी ने मार्च में पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को शामिल होने की अपील की.
CJI सूर्यकांत को सौंपा जाएगा ज्ञापन
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को एक ज्ञापन सौंपेंगे. जिस के जरिए कथित वोट चोरी को रोकने, SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी. इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल और मोहन भागवत की आलोचना करते हुए कहा कि वे हिंदुस्तान की आवाज को दबा नहीं सकते.
ये भी पढ़ें: CJP नेताओं ने प्रशासन पर लगाया किडनैपिंग का आरोप, सौरव दास ने कहा- देश में बनाया जा रहा डर का माहौल
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर राहुल ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की. गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि युवा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने आए थे, जिनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, बल्कि प्यार था लेकिन पुलिसकर्मियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को पीटा. उन्होंने कहा कि यह वह हिंदुस्तान नहीं है जो हम चाहते हैं.
The post Video : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष की नई चाल, राहुल गांधी ने कहा- कल पूरा हिंदुस्तान… appeared first on Naya Vichar.