Hot News

आश्चर्य की बात ट्रंप ने थप्पड़ नहीं मारा… रूस ने ट्रंप और जेलेंस्की पर लिए मजे

Russia on Trump Zelensky debate: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के तीखी नोकझोंक पर रूस का पहला बयान सामने आया है. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता, मारिया जाखारोव ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए टेलीग्राम पर लिखा कि व्हाइट हाउस में हुई बैठक में जेलेंस्की का सबसे बड़ा झूठ यह था कि 2022 में यूक्रेन अकेला पड़ गया था और उसके पास किसी का समर्थन नहीं था. जाखारोव ने ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर टिप्पणी की कि यह आश्चर्यजनक था कि दोनों नेताओं ने जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोका.

जेलेंस्की ने अमेरिका पर लगाया बड़ा आरोप

इस बहस के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की पर “लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने” का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध भी छिड़ सकता है. ट्रंप ने जेलेंस्की को मीडिया के सामने ‘मूर्ख’ तक कह दिया, जिससे माहौल और भी बिगड़ गया.

यूरोपीय देशों ने दिया जेलेंस्की को समर्थन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अपनी प्रशासन की ओर से यूक्रेन का समर्थन किया. साथ ही, फिनलैंड, लात्विया, लग्जमबर्ग, पोलैंड और नीदरलैंड के नेताओं ने भी जेलेंस्की और यूक्रेन के साथ एकजुटता व्यक्त की है. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस के “अमेरिका फर्स्ट स्ट्रेंथ” को भी समर्थन मिल रहा है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा, “एक हमलावर है: रूस. एक पीड़ित है: यूक्रेन. हमारा तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करना और रूस पर प्रतिबंध लगाना सही था – और ऐसा करते रहना सही भी है.’ उन्होंने अपने समर्थन का विस्तार करते हुए कहा, “हमारे से मेरा तात्पर्य अमेरिकी, यूरोपीय, कनाडाई, जापानी और कई अन्य से है. ” मैक्रों ने उन सभी देशों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने यूक्रेन की मदद की और जो अभी भी मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो शुरू से ही लड़ रहे हैं – क्योंकि वे अपनी गरिमा, अपनी स्वतंत्रता, अपने बच्चों और यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं.’

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

The post आश्चर्य की बात ट्रंप ने थप्पड़ नहीं मारा… रूस ने ट्रंप और जेलेंस्की पर लिए मजे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top