Hot News

INSPIRE Award में झारखंड का परचम, रामगढ़ के पूरव को रजत पदक और चतरा के दीपक को राष्ट्रीय पहचान

रांची. राष्ट्रीय INSPIRE Award की 12वीं राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में झारखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. रामगढ़ के आर्मी स्कूल के छात्र पूरव जैन ने देशभर में रजत पदक प्राप्त किया. वहीं, चतरा के गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, गिधौर के छात्र दीपक कुमार को टॉप-60 राष्ट्रीय पुरस्कारों में जगह मिली.

बिजली की खपत पर पूरव ने पेश किया नवाचार

नई दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. पूरव जैन को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और लैपटॉप प्रदान किया गया.

पूरव ने बिजली की खपत की निगरानी से संबंधित एक अभिनव उपकरण का विचार प्रस्तुत किया था. बीआइटी मेसरा में आयोजित मेंटरशिप कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने उनके विचार को और विकसित करने में मदद की.

दीपक कुमार का स्मार्ट बोरवेल पाइप कटर चयनित

चतरा के दीपक कुमार ने स्मार्ट बोरवेल पाइप कटर पर अपना नवाचार प्रस्तुत किया. उनके प्रोजेक्ट को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और उन्हें टॉप-60 राष्ट्रीय पुरस्कारों में स्थान मिला.

राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे विजेता

इस उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद और INSPIRE Award MANAK की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने विजेताओं को राज्य स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की.

दिल्ली में झारखंड की टीम के साथ सहायक राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ शाहनवाज कुरैशी, डॉ नूतन कुमारी सिन्हा, राम कुमार दास, मनु कुमारी, अभिषेक राज और दिनकर स्वराज भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पलामू-गढ़वा के आरोपी रांची में किराये के फ्लैट से चला रहे थे साइबर ठगी का नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

The post INSPIRE Award में झारखंड का परचम, रामगढ़ के पूरव को रजत पदक और चतरा के दीपक को राष्ट्रीय पहचान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top