Hot News

250km तक की रेंज, ₹999 रुपये में बुकिंग और नवंबर में डिलीवरी, जानिए VLF Strada की यूपी, बिहार और झारखंड में कीमत

अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हिंदुस्तानीय बाजार में VLF ने अपना नया ‘STRADA’ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसे दो वेरिएंट- STRADA CITY और STRADA MAX में पेश किया गया है. दमदार रेंज और आधुनिक फीचर्स वाले इस स्कूटर की बुकिंग Motohaus.in पर महज 999 रुपये में शुरू हो चुकी है, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से मिलने लगेगी.

कीमत और वेरिएंट्स

कंपनी ने इसे अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है:

वेरिएंट बैटरी क्षमता फुल चार्ज में रेंज (IDC) एक्स-शोरूम कीमत
STRADA CITY 2.16kWh (सिंगल रिमूवेबल बैटरी) 130 किलोमीटर ₹1,19,999
STRADA MAX 4.32kWh (दो रिमूवेबल बैटरी पैक) 250 किलोमीटर ₹1,55,500

दोनों मॉडल्स में सुरक्षित LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप बैटरी को स्कूटर से निकालकर घर या ऑफिस में भी चार्ज कर सकते हैं, या फिर स्कूटर में लगे रहने के दौरान भी प्लग-इन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बार-बार डिस्चार्ज हो रही कार की बैटरी? नई लगवाने से पहले जान लें ‘ऑटो डॉक्टर’ की ये जरूरी सलाह

बैटरी चार्जिंग और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 4.8kW की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक हब मोटर लगी है, जिसकी एफिशिएंसी 94% है. दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है. 10A चार्जर की मदद से CITY वेरिएंट को फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे लगते हैं, जबकि MAX वेरिएंट की दोनों बैटरियों को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है. सड़क की स्थिति के हिसाब से इसमें 3 राइडिंग मोड और 1 रिवर्स फंक्शन मिलता है:

  • ECO मोड: अधिकतम स्पीड 45 Km/h
  • CITY मोड: अधिकतम स्पीड 65 Km/h
  • SPORT मोड: अधिकतम स्पीड 85 Km/h
  • रिवर्स मोड: भीड़भाड़ या तंग जगहों से स्कूटर को आसानी से पीछे निकालने के लिए (अधिकतम स्पीड 5 Km/h).

काम के शानदार फीचर्स

रोजाना ऑफिस जाने या शहर के भीतर सफर करने वालों की सुविधा के लिए इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:

  • 5-इंच TFT डिस्प्ले: राइडिंग से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए साफ डिजिटल स्क्रीन.
  • LED लाइटिंग: बेहतर रोशनी के लिए डुअल-बीम प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर.
  • चार्जिंग की सुविधा: मोबाइल चार्ज करने के लिए फ्रंट स्टोरेज में USB Type-A और Type-C पोर्ट.
  • लगेज स्पेस: 2 किलो वजन उठाने की क्षमता वाला हुक और पीछे सामान बांधने के लिए मजबूत रियर कैरियर.

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और अन्य डिटेल्स

खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए स्कूटर में आगे की तरफ 31mm का हाइड्रोलिक सस्पेंशन और पीछे ट्विन हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया गया है. बेहतर और सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों पहियों में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ डिस्क ब्रेक लगे हैं. इसमें आगे 16-इंच और पीछे 14-इंच के टायर दिए गए हैं.

स्कूटर का कुल वजन महज 98 किलोग्राम है. इसकी सीट की ऊंचाई 780mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है, जो हिंदुस्तानीय सड़कों और बंपर्स के लिए बिल्कुल सही है. यह स्कूटर 150 किलोग्राम से ज्यादा का भार आसानी से उठा सकता है.

यूपी, बिहार और झारखंड में क्या होगी अनुमानित कीमत

शहर STRADA CITY STRADA MAX
लखनऊ, उत्तर प्रदेश ₹1,34,895 ₹1,74,647
रांची, झारखंड ₹1,31,295 ₹1,69,982
पटना, बिहार ₹1,27,695 ₹1,65,317

नोट: ये सभी आकड़ें BikeWale के स्त्रोत से लिया गया है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर VLF STRADA की कीमत ₹1,19,999-₹1,55,500 के बीच है, इसलिए खरीदने से पहले एक बार अपने नजदीकी डीलर से जरूर बात कर लें.

ये भी पढ़ें: चाय खत्म होने से पहले फुल चार्ज! 651 KM तक की रेंज और 4.6 सेकंड में 100 की रफ्तार, BYD ने पेश की ये इलेक्ट्रिक कार

The post 250km तक की रेंज, ₹999 रुपये में बुकिंग और नवंबर में डिलीवरी, जानिए VLF Strada की यूपी, बिहार और झारखंड में कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top