रांची. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 24 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, रांची आने के बाद वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे.
गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा पर चर्चा होने की संभावना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
पदभार संभालने के बाद झारखंड का दूसरा दौरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नबीन का यह झारखंड का दूसरा दौरा होगा. उनके आगमन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
यह भी पढ़ें: रांची में घूमकर घर लौट रहे व्यक्ति से चेन छिनतई, CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश
The post 24 अक्टूबर को रांची आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 25 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.