Hot News

सरायरंजन में संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन एवं शिक्षाविद राम लगन सिंह सम्मानित

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा—राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित है संघ

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री हर्षित उच्च माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर खजुरी में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरायरंजन की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर शस्त्र पूजन सह शिक्षाविद राम लगन सिंह के संघ दायित्व की षष्ठी पूर्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने की। इस दौरान राम लगन सिंह को उनके लंबे सामाजिक एवं संघ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण की यात्रा है। संघ ने समाज में राष्ट्रीय चेतना जगाने और लोगों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प ही देश को मजबूत बनाता है। शिक्षाविद राम लगन सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करना ही सच्ची साधना है। शिक्षाविद राम लगन सिंह ने अपने जीवन में शिक्षा, सामाजिक सेवा और संघ के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। उनका अनुभव और समर्पण युवाओं के लिए अनुकरणीय है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है।कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. मित्र कुमार ठाकुर, उत्तर बिहार समरसता प्रमुख अजय कुमार, विभाग संपर्क प्रमुख सुरेंद्र झा, खंड कार्यवाह विजय कुमार चौरसिया, शारीरिक प्रमुख डॉ. हरिओम कुमार, राम कुमार, जयकृष्ण झा, विमला सिंह, मणि प्रसाद सिंह, विनोद वाजपेयी, मृत्युंजय कुमार, अनुराग कुमार, संजीत कुमार ठाकुर, रामाज्ञा झा, ज्ञान सिंह और रामबली महतो सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top