कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को फिलहाल राहत नहीं मिली है. सोमवार को दोनों नेताओं को मंदिर मार्ग थाने स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई. अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है. दोनों नेता 14 अक्टूबर से जेल में बंद हैं.
दो दिन और जेल में रहेंगे दोनों नेता
आशुतोष रांका और सौरव दास को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. रविवार को उनकी जमानत और रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सोमवार को दोनों को दोबारा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के बाद उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया. अब 21 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
एसईएम की जिम्मेदारी में हुआ बदलाव
इस मामले में सुनवाई के दौरान एसईएम की जिम्मेदारी भी बदली गई. जानकारी के मुताबिक, पहले इस जिम्मेदारी को संभाल रहे अधिकारी ने धमकी से जुड़े एनसीआर दर्ज होने के बाद खुद को मामले से अलग कर लिया था. इसके बाद सोमवार को दूसरे सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को SEM के रूप में जिम्मेदारी दी गई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस पर नेहा बोरा का लीगल एक्शन, 10 हजार रुपये वाले बॉन्ड नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती
जमानत की सुनवाई में देरी को लेकर सवाल
रविवार को जमानत की सुनवाई में देरी को लेकर CJP के लीगल हेड रत्ना सिंह ने सवाल उठाए थे. उनका आरोप था कि सुनवाई दोपहर 12 बजे तय थी, लेकिन शाम 4 बजकर 42 मिनट तक एसीपी/एसईएम मंदिर मार्ग थाने नहीं पहुंचे थे. सिंह ने यह भी दावा किया था कि चार जमानतदारों की गारंटी अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रक्रियागत देरी के कारण दोनों नेताओं की रिहाई अटकी रही.
ये भी पढ़ें: OIC पर भड़का हिंदुस्तान, पाकिस्तानी एजेंडे की तरफदारी के लगाई लताड़; जम्मू-कश्मीर पर PAK को भी सुनाया
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हुई थी गिरफ्तारी
आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि दोनों ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के बाद दोनों ने बंद फाटकों को पार करके प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर नियम तोड़ा.वहीं सीजेपी नेताओं का कहना है कि उन्होंने वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नारे लगाए थे.
The post जंतर मंतर प्रोटेस्ट : 2 दिन और जेल में बीतेगी आशुतोष रांका और सौरव दास की रातें, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत appeared first on Naya Vichar.

