Hot News

Video: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से निकलकर भाग रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़ाकर दबोचा

Delhi Jama Masjid Metro Station : दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान उसमें एक घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने स्टेशन के एग्जिट गेट के पास उसे दबोच लिया.

View on Instagram

अंडरगारमेंट के सिले हिस्से में मिला पदार्थ

CISF के मुताबिक, यात्री के सामान की तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बरामद पदार्थ क्या है और उसे छिपाकर ले जाने की वजह क्या थी.

खुद को कुआलालंपुर का NRI बताया

पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी हिंदुस्तानीय (NRI) बताया. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध यात्री और बरामद सामान को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस बरामद पदार्थ की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि पदार्थ क्या था और यात्री उसे अपने साथ क्यों ले जा रहा था. अभी इस मामले में किसी गलत मंशा की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: कौन है अनिल पंडित? 2023 तक कोई केस नहीं, अब लॉरेंस गैंग के इशारे पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आरोप

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट: 16 साल की रेप पीड़िता को 31 हफ्ते के गर्भपात की मंजूरी; मां ने लगाई थी गुहार- ‘बेटी गहरे सदमे में चली जाएगी’

The post Video: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से निकलकर भाग रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़ाकर दबोचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top