ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल ब्रांड ब्रिक्सटन (Brixton) साल 2024 से हिंदुस्तानीय बाजार में मौजूद है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई मॉडल शामिल हैं. पिछले साल कंपनी ने अपनी 500cc की एडवेंचर टूरर बाइक Crossfire Storr 500 से पर्दा उठाया था. इसके बाद इस साल की शुरुआत में बाइक की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई. हालांकि, इसकी कीमत का ऐलान और लॉन्च फरवरी में होने की उम्मीद थी, लेकिन कई वजहों से इसमें देरी हो गई. अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Brixton Crossfire Storr 500 को इस साल दिसंबर तक हिंदुस्तानीय बाजार में उतारा जा सकता है. खास बात यह है कि ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही यह बाइक डीलरशिप पर पहुंचने लगी है.
लॉन्च से पहले सामने आई Crossfire Storr 500 की झलक
यह वीडियो योगेश खोट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इसमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित Brixton डीलरशिप पर Crossfire Storr 500 बाइक देखने को मिल रही है. हालांकि, अभी इस बाइक की ऑफिशियल लॉन्चिंग नहीं हुई है. ऐसे में पोस्ट के मुताबिक, डीलरशिप पर दिखाई गई बाइक फिलहाल सिर्फ डिस्प्ले के लिए रखी गई है.
ये भी पढ़ें: 60km से 85km की रेंज, 70 हजार से कम कीमत और DL-RC का झंझट भी नहीं… डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Brixton Crossfire Storr 500: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस मोटरसाइकिल को रग्ड और एडवेंचर टूरिंग लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में विंडशील्ड, गोल LED हेडलैंप और LED DRLs मिलते हैं. साथ ही, सामने की तरफ हॉरिजॉन्टल डिजाइन में Brixton की ब्रांडिंग दी गई है. इसका फ्रंट लुक काफी ऊंचा है और LED टर्न इंडिकेटर्स को फ्रंट काउल में ही इंटीग्रेट किया गया है. वहीं, फ्यूल टैंक को फ्रंट काउल से जोड़ने वाले हिस्से में हेक्सागोनल डिजाइन मिलता है, जो इसके मस्कुलर फ्यूल टैंक को चारों तरफ से कवर करता है. इसके अलावा, कंपनी ने हैंडगार्ड्स और गोल ORVMs भी दिए हैं.
Brixton Crossfire Storr 500: चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक के हार्डवेयर की बात करें तो इसे ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसमें आगे की तरफ KYB के अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे KYB का मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है. साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS मिलता है, जिसे जरूरत के हिसाब से स्विच किया जा सकता है. बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के क्रॉस-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जिनके साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं. यह एक लंबी एडवेंचर टूरर बाइक है और इसकी सीट की ऊंचाई 839 mm है.
Brixton Crossfire Storr 500: फीचर्स, इंजन और परफॉर्मेंस
फीचर्स की बात करें तो Brixton Crossfire Storr 500 में 5 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं, इसमें 486cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है, जो 47 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
ये भी पढ़ें: 5 इंच की TFT स्क्रीन, ड्यूल-चैनल ABS और स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक, नॉर्मल स्कूटरों से अलग है VLF Mobster 135
The post लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर दिखी Brixton की 500cc वाली बाइक, एडवेंचर डिजाइन के साथ जल्द होगी एंट्री appeared first on Naya Vichar.

