सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए अच्छी समाचार है. कंपनी अपने Video Kickstart Bonus प्रोग्राम के तहत चुनिंदा क्रिएटर्स को 3,000 डॉलर यानी करीब 2.85 लाख रुपये का बोनस दे रही है. इसके लिए क्रिएटर्स को 30 दिनों के अंदर 15 ओरिजिनल वीडियो पोस्ट करने होंगे. हालांकि, इस ऑफर का फायदा हर यूजर नहीं उठा सकता. यह प्रोग्राम फिलहाल उन्हीं लोगों के लिए है, जिन्हें X की तरफ से इनविटेशन मिलेगा.
30 दिनों में पोस्ट करने होंगे 15 वीडियो
X के इस प्रोग्राम में बोनस पाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं. क्रिएटर्स को तय समय के अंदर कम से कम 15 वीडियो पोस्ट करने होंगे. ये वीडियो 15 अलग-अलग दिनों में अपलोड किए जाने चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर कोई क्रिएटर 15 दिनों तक रोजाना एक वीडियो पोस्ट करता है, तो वह इस शर्त को पूरा कर सकता है. एक ही दिन में 15 वीडियो पोस्ट करने से यह नियम पूरा नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: नया फोन खरीदने से पहले देख लें यह रिपोर्ट, जानिए क्यों 2016 के बाद सबसे कम बिके स्मार्टफोन
वीडियो के लिए भी जरूरी हैं ये नियम
बोनस पाने के लिए वीडियो खुद बनाया हुआ होना चाहिए. इसके अलावा, वीडियो से जुड़ी कुछ जरूरी शर्तें भी हैं.
- वीडियो वर्टिकल यानी मोबाइल स्क्रीन के हिसाब से खड़ा होना चाहिए.
- हर वीडियो की लंबाई 3 मिनट से कम होनी चाहिए.
- किसी दूसरे व्यक्ति का वीडियो डाउनलोड करके अपने अकाउंट से पोस्ट करने पर बोनस नहीं मिलेगा.
- वीडियो पर Instagram, YouTube या किसी अन्य प्लेटफॉर्म का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए.
- वीडियो को प्रोग्राम की अवधि खत्म होने तक डिलीट नहीं होना चाहिए.
अगर आपने पहले Instagram या YouTube पर अपना वीडियो पोस्ट किया है, तो उसे भी X पर शेयर कर सकते हैं. हालांकि, वीडियो आपका खुद का होना चाहिए और उस पर दूसरे प्लेटफॉर्म का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए.
क्या ज्यादा व्यूज आने जरूरी हैं?
इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि बोनस पाने के लिए वीडियो पर कितने व्यूज या लाइक्स आए, इसकी कोई न्यूनतम शर्त नहीं रखी गई है. यानी क्रिएटर को तय संख्या में वीडियो पोस्ट करने होंगे और बाकी नियमों का पालन करना होगा. हालांकि, सभी वीडियो की जांच के बाद ही बोनस दिया जाएगा. सिर्फ 15 वीडियो पोस्ट कर देना पैसे मिलने की गारंटी नहीं है.
कैसे चेक करें कि आपको ऑफर मिला है या नहीं?
अगर आप भी इस प्रोग्राम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो X ऐप में Creator Studio खोलें. यहां Programs सेक्शन में जाकर Video Kickstart Bonus का विकल्प चेक करें. अगर आपको इनविटेशन मिला है, तो वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार एनरोल कर सकते हैं. मौजूदा पायलट प्रोग्राम के लिए इनविटेशन पाने वाले क्रिएटर्स को 30 अक्टूबर 2026 तक एनरोल करना होगा. अपनी स्क्रीन पर दिख रही शर्तों और समय-सीमा को जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें: गूगल सर्च में बड़ा फेरबदल: AI ओवरव्यू और AI मोड में मिलेंगे डायरेक्ट लिंक, जानिए पब्लिशर्स और आपके लिए क्या बदला
The post YouTube-Instagram के बाद अब X पर कमाई का मौका, 15 वीडियो पोस्ट करने पर मिलेंगे ₹2.85 लाख; जानें क्या है नियम appeared first on Naya Vichar.

