Lashkar Terrorist Arrest: कर्नाटक पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर वह लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी कमांडर के संपर्क में था. लश्कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन है. गिरफ्तार युवक पर हिंदुस्तान विरोधी गतिविधियों में शामि रहने का भी आरोप है. 19 साल के युवक का नाम मुमताज उल मलिक है.
हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां
पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुमताज के लश्कर-ए-तैयाबा के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडरों और संदिग्ध खुफिया एजेंटों के संपर्क में होने की पुष्टि के बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस की जांच टीम हाई अलर्ट पर हैं.
सोने की दुकान में काम की आड़ में देशविरोधी नेटवर्क
जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, मुमताज उल मलिक पिछले डेढ़ साल से उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित सर्राफा बाजार (सराफ बाजार) की एक ज्वेलरी शॉप में अपने भाई के साथ काम कर रहा था.
ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, TTP से जुड़े तार
लश्कर कमांडर से सीधे संपर्क का पर्दाफाश
खुफिया जांच में सामने आया है कि जैनुल आबदीन नामक एक पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर ने मुमताज को ‘इमाम महदी’ नामक एक गुप्त व्हाट्सएप ग्रुप (WhatsApp Group) में जोड़ा था.
पाकिस्तानी ISI और कश्मीर केंद्रित कनेक्शन
मुमताज इंस्टाग्राम पर ‘कश्मीर टाइगर 313’, ‘आई लव पाकिस्तान, आई लव कश्मीर’ और ‘मेजर_इकबाल_ISI’ जैसे हिंदुस्तान-विरोधी और संदिग्ध पाकिस्तानी सोशल मीडिया खातों को सक्रिय रूप से फॉलो और ऑपरेट कर रहा था.
ये भी पढ़ें: बंगाल के रास्ते हिंदुस्तान में घुसे छह बांग्लादेशी कर्नाटक में अरेस्ट, कई फर्जी कागजात भी जब्त
संवेदनशील रक्षा व सुरक्षा इनपुट लीक करने का संदेह
जांचकर्ताओं को अंदेशा है कि वह आभूषण की दुकान में काम करने की आड़ में हिंदुस्तान के महत्वपूर्ण सुरक्षा व संवेदनशील ठिकानों की जानकारियां पाकिस्तान में मौजूद अपने आकाओं को भेज रहा था.
मोबाइल फोन जब्त, डेटा रिकवरी जारी
पुलिस ने आरोपी मुमताज उल मलिक के मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण जब्त कर लिये हैं. हटाये गये (Deleted) डेटा, चैट हिस्ट्री और कॉल रिकॉर्ड्स को फिर से हासिल करने के लिए फोन को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: मंगलुरु में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को काम दिलाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, बंगाल के 3 आरोपी गिरफ्तार
बाहरी राज्यों के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
बंगाल के युवक की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक प्रशासन एक्शन मोड में है. कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा है कि त्योहारी सीजन खत्म होते ही व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की जायेगी. पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से आने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्रों, पुराने रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए एक सख्त SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) लागू की जायेगी.
The post व्हाट्सएप पर लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर से था बंगाल के मुमताज का संपर्क, कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

