Hot News

टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे ‘सलमान खान’, एयरपोर्ट पर सुरक्षा देख हर कोई हैरान

अभिनेता टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff पर 18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Eknath Shinde ने टाइगर से उनके घर पर मुलाकात के बाद कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के निजी एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आ रहे हैं.

सलमान खान के साथ दिखे हथियारबंद सुरक्षाकर्मी

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह सलमान खान को मुंबई के निजी एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान उनके आसपास पहले से ज्यादा सुरक्षाकर्मी नजर आए. सुरक्षा में तैनात कुछ जवानों के हाथों में बंदूकें भी थीं. टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है.

ऐसे में सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाता रहा है. हालांकि, एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

View on Instagram

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान का भी आया नाम

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित वॉइस मैसेज भी वायरल हो रहा है. इस मैसेज में अनिल पंडित और हरमन संधू नाम के लोगों द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है. मैसेज में यह भी कहा गया है कि टाइगर को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

इस कथित संदेश में आगे सलमान खान के साथ काम करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी धमकी दी गई है. हालांकि, इस वॉइस मैसेज की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इसमें कही गई बातों को आधिकारिक बयान या प्रमाणित जानकारी नहीं माना जा सकता.

पहले भी सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग

सलमान खान की सुरक्षा का मामला पहले भी कई बार चर्चा में रह चुका है. अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी.

इसी साल अक्टूबर में सलमान खान के करीबी दोस्त और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाद में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में इस बात की आशंका जताई गई थी कि सलमान खान से उनकी नजदीकी भी हत्या की वजहों में शामिल हो सकती है.

टाइगर श्रॉफ पर हालिया हमले और वायरल धमकी भरे संदेश के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में है. सलमान खान का कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आना भी इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस ने किया ब्रेनवॉश’, 14 साल बाद बताया अरमान कोहली के करीब कैसे आईं तनीषा?

The post टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे ‘सलमान खान’, एयरपोर्ट पर सुरक्षा देख हर कोई हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top