CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दौरों के दौरान अक्सर रास्ते में रुककर आम लोगों से मुलाकात करते और उनके बीच समय बिताते नजर आते हैं. मंगलवार, 20 अक्टूबर को बोकारो जिले के कसमार में भी उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला. निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के बाद वे पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बाजारटांड़ चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर रुक गये. यहां दोनों ने चाय-पकौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया और लोगों से बातचीत की. इससे पहले जून में जोन्हा फॉल जाते समय भी मुख्यमंत्री सड़क किनारे अमरूद बेच रहे एक बुजुर्ग के पास रुके थे और अमरूद खरीदे थे.
ये भी पढ़ें: खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर
कसमार में चाय-पकौड़ी और जलेबी का लिया स्वाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को नेमरा से लौटने के दौरान बोकारो जिले के कसमार पहुंचे थे. यहां उन्होंने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन कसमार के बाजारटांड़ चौक स्थित कुणाल जायसवाल की चाय-पकौड़ी की दुकान पर पहुंचे. दोनों करीब 10 मिनट तक वहां रुके. मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय-पकौड़ी का स्वाद लिया और उनसे बातचीत की.
The post कभी अमरूद, कभी चाय-पकौड़ी और जलेबी का स्वाद, पत्नी कल्पना संग CM हेमंत का देसी अंदाज appeared first on Naya Vichar.

