PM Modi Ravan Dahan Video: दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने धनुष-बाण चलाकर रावण दहन की रस्म निभाई. लेकिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौजूदगी को लेकर कुछ यूजर्स ने पीएम मोदी पर तंज कसे. वहीं, कई लोगों ने इस परंपरा का बचाव भी किया.
‘भगवान राम बैठे रहें और रावण का वध कोई और करे’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर @Jyotsna51400 ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि भगवान राम बैठे रहे और मोदी जी ने रावण को मार दिया. समाचारदार किसी की भावनाये आहत हुई. इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने समारोह के तरीके पर सवाल उठाए, जबकि दूसरे यूजर्स ने इसे दशहरे की पुरानी परंपरा बताया.
एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा कि रावण दहन की भी चोरी कर ली.
एक यूजर ने मजाक में लिखा कि आने वाले समय में रामायण की कहानी भी बदल दी जाएगी.
दूसरे ने सवाल पूछा, ‘लेकिन तीर किसे लगा?’
एक अन्य यूजर ने लिखा कि नेताओं को भगवान की तरह देखना बंद करना चाहिए. वहीं, एक व्यक्ति ने पूछा कि आखिर इसमें गलत क्या है?
कुछ यूजर्स ने पीएम मोदी का बचाव भी किया. एक ने लिखा कि पहले के प्रधानमंत्री भी धनुष-बाण चलाने की रस्म निभाते रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं है.
दूसरे यूजर ने कहा कि दिल्ली की रामलीला में मुख्य अतिथियों का इस तरह शामिल होना पुरानी परंपरा है.
दिल्ली में कहां हुआ था रावण दहन?
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार (20 अक्टूबर) को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए उत्सव ग्राउंड पहुंचे थे. उन्होंने यहां विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया और रावण के पुतले की ओर प्रतीकात्मक तीर चलाया.
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस दृश्य को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. किसी को यह सामान्य धार्मिक परंपरा लग रही है, तो कोई इसे लेकर व्यंग्य कर रहा है.
Also Read: रावण दहन कर बोले PM मोदी- देश को इन 3 दुश्मनों से लड़ना होगा; वीडियो में देखिए और क्या कहा
The post तीर चलाकर रावण दहन करने के बाद सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुए प्रधानमंत्री? appeared first on Naya Vichar.

