Hot News

बिहार के खगड़िया में युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया

बिहार के खगड़िया में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार पंचायत अंतर्गत हरिणमार गांव की यह घटना है. जहां रविवार की सुबह 28 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली है. मृतक की पहचान हरिणमार गांव के जगदीश साह के पुत्र मंकेश कुमार के रूप में हुई है. जिसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को जब्त किया और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में ले गए.

पंखे से लटक कर दे दी जान

मृतक ने कमरे में टंगे पंखे से लटक कर जान दे दी. बताया जाता है कि युवक घर में अकेला था. मृतक के पिता, उसकी पत्नी एवं शिशु सभी एक रिश्तेदार के यहां गए थे. इस बीच युवक ने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह जब एक पड़ोसी उसके घर पहुंचा तो उसे इसकी भनक लगी. जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी.

ALSO READ: भागलपुर एयरपोर्ट सुल्तानगंज में ही बनेगा, बिहार प्रशासन की लगी मुहर, केंद्र से किया ये अनुरोध…

ग्रामीणों को लगी भनक तो पुलिस को बुलाया

सूचना मिलने पर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया. इधर सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शिव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जाएगा.

The post बिहार के खगड़िया में युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top