Hot News

किन्नरों ने दूसरे समूह पर धमकी देने का लगाया आरोप

हंसडीहा. दो अलग-अलग किन्नर समूहों में आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है. हंसडीहा थाने में रविवार को किन्नरों के एक समूह ने दूसरे पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में माही किन्नर ने बताया कि वह बासुकीनाथ की रहनेवाली है, उसका एरिया देवघर, चकाई, जसीडीह, सिमुलतल्ला, घोरमारा , बासुकिनाथ, जरमुंडी, पालोजोरी, जामा, नोनीहाट, हंसडीहा, गोड्डा, रामगढ़ इत्यादि है. वह एरिया में बधाई मांगने जाती है. लेकिन किसी और जगह से कुछ किन्नर आकर हमें बधाई मांगने से मना करते हैं. वे सभी मारपीट और जान मारने की धमकी देते हैं. वे उन लोगों के व्यवहार से परेशान हैं. सभी किन्नरों का अलग ग्रुप है. एरिया में धांधली करते हैं. 11 फरवरी को नोनीहाट में हुए विवाद को लेकर पिछले दिनों दूसरे किन्नर ग्रुप की नेतृत्वकर्ता पिंकी किन्नर द्वारा कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ग्रुप व नोनीहाट के कुछ लोगों को थाने बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post किन्नरों ने दूसरे समूह पर धमकी देने का लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top