Hot News

आतिशबाजी व संताली ड्रामा के साथ दानीनाथ मेला संपन्न

काठीकुंड. दानीनाथ मेला का समापन रविवार को आतिशबाजी व संताली ड्रामा के साथ हो गया. लोगों ने झूले, ब्रेक डांस और ड्रैगन ट्रेन का आनंद लिया. स्त्रीओं ने चूल्हा-चौकी और घरेलू सामानों की खरीदारी की. निर्मित वस्तुएं और देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी जमकर बिक्री हुई. लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने सफल आयोजन को लेकर कमेटी का अभिवादन किया. मेले में पत्थर से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी लोगों ने की. प्रखंड के पगदाह गांव के कई शिल्पकारों द्वारा इस अवसर पर मेले में दुकानें लगायी गयी थी, जहां घरेलू उपयोग के सिलबट्ट, आटा चक्की, विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा, शिवलिंग लगा था. बर्तन, लोहे निर्मित समान के दुकान समेत बिहार के लोगों द्वारा भी लगाये गये थे. चूल्हा – चौकी के उपकरण की खरीदारी भी लोगों द्वारा की गयी. स्टील निर्मित रसोई के समान भी मेले में जम कर बिके. पलंग, चौकी समेत लकड़ी निर्मित अन्य उत्पाद के अलावे बक्सा, अलमारी भी लोगों के खरीदा. अंतिम दिन मेला समापन को लेकर आतिशबाजी का भव्य नजारा दिखा. बंगाल के आतिशबाजी दल द्वारा एक से एक पटाखों, फुलझड़ी, आसमानी रॉकेट, चकरी चलाए गए, जिसका लोगो ने जम कर आनंद लिया. आतिशबाजी के बाद संथाली ड्रामा का आयोजन किया गया. अंततः मेला के शांतिपूर्ण निष्पादन को लेकर मेला समिति द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन, दुकानदारों व आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए मेला समापन की घोषणा की गयी. मेले में खाजा की जमकर हुई बिक्री मेले में जहां लोगों ने चाइनीज फूड के साथ चाट गुपचुप का स्वाद चखा, वहीं दानीनाथ मेले की पहचान मानी जाने वाली विशेष मिठायी खाजा का भी लुप्त लिया. यह विशेष खाजा सिर्फ दानीनाथ मेला में ही पाया जाता है. लोग इसे मेला की याद के तौर पर अपने साथ अपने घर व रिश्तेदारों में बांटने के लिए ले जाते है. कभी इस मेले की एक और पहचान के रूप में मिट्टी की हांडी में लोग रसगुल्ले मेले से जाते थे. मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू से मिठाइयों का स्वाद और बढ़ जाता था, जो बीतें कई वर्षों में मेला से गायब हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आतिशबाजी व संताली ड्रामा के साथ दानीनाथ मेला संपन्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top